‘भुज’ में सोनाक्षी निभा रही है एक सोशल एक्टिविस्ट की भूमिका

मुंबई(लाइवभारत24)। सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक डिज्नी प्लस हॉटस्टार के इंस्टाग्राम से रिलीज किया गया है। इसमें एक्ट्रेस ने सुंदरबन जेठा माधरपर्य का किरदार निभा रही हैं। पोस्ट के साथ लिखा गया है, ‘ये है सुंदरबन जेठा माधरपर्य बनीं सोनाक्षी सिन्हा का पहला लुक। एक महान सोशल वर्कर जिसने 299 महिलाओं को एक साथ लाकर इंडियन आर्मी की मदद की थी। भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया, इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना जल्द आ रही है डिज्नी प्लस हॉटस्टार में’। ‘भुज’ फिल्म में सोनक्षी एक समाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभा रही हैं जो वॉर के समय एयरफोर्स के जवानों को सुरक्षित स्थान पर भेजने में मदद करती हैं। इसके लिए सुंदरबन ने करीब 299 महिलाओं को प्रोत्साहित कर रनवे का निर्माण करवाया था जिससे सभी जवान उड़ान भरकर सुरक्षित हो सके। फिल्म साल 1971 में हुई इंडो-पाक वॉर की कहानी है जो भुज एयरबेस के प्रभारी स्क्वाडरन लीडर विजय कर्णिक पर आधारित है। फिल्म में विजय कर्णिक का किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं जिनका लुक पहले ही रिलीज कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से भारी बमबारी होने के बावजूद विजय कर्णिक ने एयरबेस को चालू रखा और संभाला। उनके साथ इस वॉर में एयरबेस के 50 आईएएफ और 60 डिफेंस सिक्योरिटी के जवान भी शामिल थे।

फिल्म में अजय और सोनाक्षी के अलावा संजय दत्त इंडियन एयरफोर्स के स्काउट रणछोरदास पागी का किरदार निभा रहे हैं जो किसी भी पैर के निशान को देखकर इंसान की कद काठी और लिंग का अनुमान लगाने में सक्षम हैं। इनके अलावा ‘भुज’ में नोरा फतेही, प्रनिथा सुभाष, शरद केलकर और एमी विर्क भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
अभिषेक दुधैया द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ को भुषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें