हेल्थ चेकअप के लिए सोनिया गांधी राहुल के साथ विदेश रवाना,दो हफ्ते बाद भारत लौटेंगी

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। 14 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में कुछ सांसद अपनी उम्र और स्वास्थ्य की वजह से सत्र में शामिल नहीं होंगे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे राहुल गांधी के साथ हेल्थ चेकअप के लिए विदेश रवाना हो गई हैं। वे दो हफ्ते बाद भारत लौटेंगी। उधर, तृणमूल कांग्रेस के 7 और भाजपा के एक सांसद भी सत्र में मौजूद नहीं रहेंगे। इनमें से कुछ सांसद अभी कोरोना बीमारी से उबरे हैं। ऐसे में वे संसद सत्र में शामिल होने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगदी सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। उनकी कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। वहीं, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। कोरोना की वजह से करीब एक महीने तक वह अस्पताल में भर्ती रहे थे। ऐसे में 67 साल के नाइक का भी सत्र में शामिल होने की संभावना कम है।

One thought on “ हेल्थ चेकअप के लिए सोनिया गांधी राहुल के साथ विदेश रवाना,दो हफ्ते बाद भारत लौटेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!