स्टेट बैंक ने योनो कृषि को इफ्को ई-बाजार लिमिटेड के साथ एकीकृत किया

लखनऊ (लाइवभारत24)। देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक ने इफ्को ई-बाजार के मंडी सैक्शन के तहत योनो कृषि के एकीकरण की सुविधा प्रदान की है। इस साझेदारी के साथ, एसबीआई के किसान ग्राहक देशभर में् 27000 से अधिक पिन कोड में खेती से संबंधित सभी उत्पादों की मुफ्त होम डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं। वे बीज, उर्वरक, कृषि मशीनरी, कीटनाशक, जैविक उत्पाद और विभिन्न अन्य कृषि उत्पादों के लिए ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। ऐसे आॅर्डर इफ्को ई-बाजार पोर्टल के माध्यम से न्यूनतम आॅर्डर वैल्यू के बिना किए जा सकते हैं। योनो कृषि और इफ्को ई-बाजार पोर्टल की साझेदारी से 3 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड योनो ग्राहक लाभान्वित होंगे। इफ्को ई-बाजार इफ्को लिमिटेड के 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। अपने ऑनलाइन बी2सी प्लेटफॉर्म के माध्यम से इफ्को ई-बाजार विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पाद बेचता है। इफ्को ई-बाजार 12 भाषाओं में ऐप (प्लेस्टोर और ऐपस्टोर दोनों) और पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध है। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के एमडी (रिटेल और डिजिटल बैंकिंग) श्री सी. एस. शेट्टी ने कहा, ‘‘योनो कृषि और इफ्को बाजार के साथ आने के साथ अब ग्राहक उच्च गुणवत्ता वाले कृषि आदानों और कृषि मशीनरी को ऑनलाइन खरीद पाएंगे। यह 2022 तक किसान की आय को दोगुना करने के सरकार के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। डिजिटल फस्र्ट के हमारे दृष्टिकोण के साथ, यह देश भर में हमारे सभी ग्राहकों को अभिनव डिजिटल बैंकिंग समाधान प्रदान करने के हमारे निरंतर प्रयासों का ही एक हिस्सा है।‘‘ पिछले साल लाॅन्च होने के बाद से योनो कृषि प्लेटफाॅर्म बुवाई से लेकर कटाई तक सभी किसानों की कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा कर रहा है। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध योनो कृषि किसान ग्राहकों को सुविधाजनक और उन्नत खेती का अनुभव प्रदान कर रहा है। 3 साल से भी कम समय में योनो ने व्यापक स्तर पर अपनी पहुंच को बढ़ा दिया है। इसने 30 मिलियन से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के साथ 65 मिलियन से अधिक डाउनलोड हासिल किए हैं। योनो ने 20 से अधिक श्रेणियों में 80 से अधिक ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ भागीदारी की है। बैंकिंग और जीवनशैली से जुड़े स्टेट बैंक के प्रमुख प्लेटफाॅर्म योनो ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों जैसे यूके और मॉरीशस में भी सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!