सनी देओल कोरोना संक्रमित, देश में 89 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है। हिमाचल प्रदेश के हेल्थ सेक्रेटरी अमिताभ अवस्थी ने मंगलवार देर रात यह जानकारी दी। सनी की तबीयत अभी ठीक बताई जा रही है। वे यहां कुल्लू में छुटि्टयां मनाने आए हैं। 3 दिसंबर को उन्हें मुंबई लौटना था। इसलिए उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था।
भारत में कोरोना के आंकड़े बीते पांच दिनों से कुछ राहत देने वाले हैं। हर दिन एक्टिव केस में कमी आ रही है। बीते तीन दिनों से नए केस भी 40 हजार से कम आ रहे हैं। मंगलवार को कुल 36 हजार 456 मरीज मिले, 43 हजार 203 ठीक हुए और 500 की मौत हुई। अब तक कुल 94.99 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 89.31 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.38 लाख की मौत हो चुकी है। अब तक आए कुल केसों में 94% मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 4.51% का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। देश में कुल 14.14 करोड़ टेस्ट मतलब जनसंख्या के हिसाब से 11% लोगों की जांच हो चुकी है। संख्या के हिसाब से यूपी- बिहार टॉप पर, लेकिन आबादी के हिसाब से दक्षिण के राज्य आगे।
जम्मू कश्मीर में आबादी के लिहाज से अब तक 22.8%, आंध्र प्रदेश में 19.3%, केरल में 17.8%, कर्नाटक में 16.9%, तमिलनाडु में 15.9% लोगों के टेस्ट हुए हैं।
आठ राज्यों में नेशनल एवरेज से भी कम टेस्टिंग हो रही है। इनमें उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान शामिल हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से हिमाचल के इतिहास में पहली बार विधानसभा का शीतकालीन सत्र रद्द कर दिया गया है। यह सत्र 7 से 11 दिसंबर तक किया जाना था।
कैबिनेट ने सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों करने पर रोक लगा दी है। राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रम करने से पहले एसडीएम की इजाजत लेनी होगी। शादी, जन्मदिन के अलावा अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोग हुए तो कार्यक्रम करने वाले पर पांच हजार रुपए जुर्माना लगेगा।
केंद्र सरकार ने कहा है कि कोरोना टेस्ट की फीस तय करने की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की है। केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसके लिए एक कमेटी बनाने का सुझाव दिया है।
ICMR के डायरेक्टर जनरल डॉ. बलराम भार्गव ने कहा है कि हमारा मकसद कोरोना की ट्रांसमिशन चेन को तोड़ना है। अगर हम थोड़ी आबादी (क्रिटिकल मास) को वैक्सीन लगाकर कोरोना ट्रांसमिशन रोकने में कामयाब रहे तो शायद पूरी आबादी को वैक्सीन लगाने की जरूरत न पड़े। गुजरात से भाजपा के राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज की मंगलवार को मौत हो गई। एक महीने पहले ही वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें वड़ोदरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालात बिगड़ने पर बाद में चेन्नई के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। चार महीने पहले ही भारद्वाज गुजरात से राज्यसभा के लिए सदस्य चुने गए थे।
5 राज्यों का हाल दिल्ली में मंगलवार को 4006 नए मरीज मिले। 5036 लोग ठीक होकर अस्पतालों से अपने घर गए और 86 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 5 लाख 74 हजार 380 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 31 हजार 769 मरीजों का इलाज चल रहा है। 5 लाख 33 हजार 351 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9260 हो गई है। मध्यप्रदेश में मंगलवार को 1357 लोग संक्रमित मिले। 1683 लोग रिकवर हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 7 हजार 485 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 89 हजार 780 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3270 मरीजों की मौत हो चुकी है। 14 हजार 453 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
मंगलवार को राज्य में 2477 लोग संक्रमित पाए गए। 1547 लोग रिकवर हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 11 हजार 257 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 हजार 785 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 92 हजार 468 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 4004 हो गई है। राजस्थान राज्य में मंगलवार को 2347 नए मरीज मिले। 3007 लोग रिकवर हुए और 19 की जान चली गई। अब तक 2 लाख 70 हजार 410 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27 हजार 974 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 40 हजार 105 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2331 हो गई है। महाराष्ट्र में 4930 नए मरीज मिले। 6290 लोग रिकवर हुए और 95 की मौत हो गई। अब तक 18 लाख 28 हजार 826 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 89 हजार 98 मरीजों का इलाज चल रहा है। 16 लाख 91 हजार 412 लोग ठीक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!