सुशांत केस:एनसीबी ने ड्रग कनेक्शन में रिया समेत 5 पर केस दर्ज किया

मुंबई (लाइवभारत24)। सुशांत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। एनसीबी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिया, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी, जया साहा और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। एनसीबी डायरेक्टर राकेश अस्थाना के आदेश पर केस दर्ज किया गया। दिल्ली की यूनिट, मुंबई एनसीबी के साथ मिलकर इस मामले की जांच करेगी। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने रिया के मोबाइल से डिलीट हुए कुछ चैट्स एक्सेस किए थे और इन्हें एनसीबी को सौंपा गया था। इन चैट में रिया की ड्रग्स के लिए कई लोगों से बातचीत सामने आई है।
उधर, सीबीआई भी लगातार मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सीबीआई ने आज सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और वॉचमैन से पूछताछ की। इसके अलावा दो पुलिसकर्मियों से भी सवाल-जवाब किए गए। महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस को नोटिस भेजा है। इसमें रिया चक्रवर्ती को मॉर्चुरी में जाने की इजाजत देने पर सवाल उठाए गए हैं। आयोग ने अस्पताल मैनेजमेंट और पुलिस से पूछा है कि किन नियमों के तहत रिया को परमिशन दी गई थी? एनसीबी अगले एक-दो दिन में एनसीबी की टीम रिया से पूछताछ कर सकती है। ईडी ने रिया के फोन से डिलीट किए गए चैट का रिकॉर्ड रिकवर किया था। ईडी ने रिया का फोन 10 अगस्त को जब्त किया था। इसमें रिया की तरफ से ड्रग्स की बात किए जाने का जिक्र है। उधर, रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने ड्रग्स की थ्योरी को खारिज करते हुए कहा था कि इस मामले में रिया किसी भी जांच से गुजरने को तैयार हैं। उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली। रिया की तरफ से हार्ड ड्रग एमडीएम की बात की गई है। यह पार्टी ड्रग है, जो मुंबई में आसानी से मिल जाती है।सैमुअल मिरांडा ने रिया से कहा था- हैलो रिया, स्टफ लगभग खत्म हो गया है। एक चैट में जया साहा ने रिया से कहा था- पानी, चाय या कॉफी में 4 ड्रॉप डालकर उसे देनी है। फिर 40 मिनट लगेंगे।  सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा है “ड्रग मामले में न्यूज चैनल्स ने मंगलवार को जो बातें बताईं, वे सही हैं तो यह बहुत गंभीर मामला है। अगर वाकई सुशांत को प्रतिबंधित दवाएं दी जा रही थीं, तो यह आत्महत्या के लिए उकसाने के साथ ही मर्डर या फिर इन दोनों के एंगल से जांच का मामला हो सकता है। मुझे उम्मीद है कि सीबीआई कुछ बड़ा खुलासा करेगी।”
सीबीआई ने दो पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की। जांच एजेंसी ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले 2 डॉक्टर्स से भी बात की है। माना जा रहा है पोस्टमार्टम टीम से जुड़े 3 और डॉक्टर्स से पूछताछ की जा सकती है। सीबीआई आज रिया और उनके परिवार को भी समन भेज सकती है। सुशांत के कथित दोस्त संदीप सिंह से भी जल्द पूछताछ होगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) संदीप को समन भेजेगा।

One thought on “सुशांत केस:एनसीबी ने ड्रग कनेक्शन में रिया समेत 5 पर केस दर्ज किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!