टाटा कैपिटल हाउसिंग ने शुरू की विशेष होम लोन योजना ब्याज दर 7.99%

• प्राथमिकता क्षेत्र को उधारी के तहत घरों की खरीदारी को बढ़ावा देने का उद्देश्य

• वेतन पाने वाले और निजी व्यवसाय करने वाले लोगों को मिल सकता है 35 लाख रुपयों तक का ऋण

लखनऊ(लाइवभारत24)। टाटा कैपिटल लिमिटेड की गृह ऋण सुविधा कंपनी टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (टीसीएचएफएल) ने प्राथमिकता क्षेत्र को उधारी क्षेत्र में एक विशेष होम लोन योजना शुरू की है। इसमें शहरों और द्वितीय/तृतीय श्रेणी के नगरों के वेतन पाने वाले और निजी व्यवसाय करने वाले लोगों को 7.99% ब्याज दर से 35 लाख रुपयों तक के ऋण मिल सकते हैं। घरों में निवेश करने के लिए इच्छुक संभावित ग्राहक संपत्ति मूल्य और शहरों, नगरों के प्रकार के अनुसार इस योजना से ऋण ले सकते हैं।

Anil Kaul, managing director, Tata Capital Housing Finance

नयी योजना के बारे में टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर  अनिल कौल ने बताया, “किफायती घरों के क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमने नयी होम लोन योजना शुरू की है। नए लोन स्लैब्स और आकर्षक ब्याज दर संभावित खरीदारों को उनके अपने घरों के लिए निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। भारत भर में आसान और अबाध ईएमआई प्लान के साथ नयी योजना को हमारे ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।”

One thought on “टाटा कैपिटल हाउसिंग ने शुरू की विशेष होम लोन योजना ब्याज दर 7.99%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!