श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं का लाभ शीघ्र पात्र श्रमिकों को मिले: सुनील भराला

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्रम कल्याण परिषद के कार्यों की समीक्षा

लखनऊ(लाइवभारत24)। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने परिषद द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र श्रमिकों को समय से मिले, इसके लिए समस्त क्षेत्रीय उप श्रमायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित तिथि 31 दिस बर 2020 तक पात्र श्रमिकों के आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करायें, इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश में स्थापित 20,500 कारखाने एवं 06 लाख 50 हजार अधिष्ठान व प्रतिष्ठान के श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किये जाएं। भराला मंगलवार को इन्दिरा भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल में श्रम कल्याण परिषद द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के प्रगति कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने श्रमिकों के पुत्र पुत्रियों के जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में चैन होने पर आर्थिक सहायता वितरण योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मण्डलों में आयोजित होने वाली श्रमिक आयोग की बैठकों में श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं का भी उल्लेख किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रदेश के औद्योगिक अधिष्ठानों में बकाया पड़ी अनपेड धनराशि की मॉनीटरिंग करने तथा इस धन की प्राप्ति हेतु अपनायी जा रही प्रक्रिया पर अधिकारियों से विचार विमर्श किया। उन्होंने अनपेड मनी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी अनपेड मनी है उसको उद्योगों से प्राप्त कर परिषद के खाते में श्रमिकों के लाभार्थ जमा कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने महामारी काल में परिषद द्वारा प्रस्तावित तीन नयी योजनाओं महादेवी वर्मा श्रमिक पुस्तक क्रय धन योजना, स्वामी विवेकानन्द धार्मिक एवं पर्यटन यात्रा योजना, मंगलाराय श्रमिक खेल पुरस्कार योजना के संबंध में अधिकारियों से विचार विमर्श किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान गोरखपुर व बस्ती मण्डल के उप श्रमायुक्त, सहायक श्रमायुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारियों के साथ उप श्रम कल्याण आयुक्त तथा परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!