फटी जींस का मुद्दा:उत्तराखंड के CM के बयान पर देश में मचा बवाल

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। देश में आजकल महिलाएं भी फटी जींस पहनती हैं। उनके घुटने दिखते हैं, ये कैसे संस्कार हैं? महिलाओं की फटी जींस पर यह बयान बुधवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री और भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत ने राज्य आयोग के एक कार्यक्रम में दिया था। अब इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। राज्यसभा से लेकर सोशल मीडिया तक हंगामा मचा हुआ है।

देश की कई हस्तियों ने बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बयान के विरोध और फंटी जींस के समर्थन में लोग सोशल मीडिया पर #RippedJeansTwitter हैशटैग के साथ फटी जीन्स पहनकर अपनी तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं।

उधर, अब तीरथ के एक और बयान का वीडियो वायरल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें वह अपने कॉलेज का किस्सा सुनाते हुए लड़कियों के शॉर्ट्स पहनने पर सवाल उठा रहे हैं। इस वीडियो में तीरथ सिंह कह रहे हैं, ‘मैं श्रीनगर में पढ़ता था। चंडीगढ़ से आई लड़की। वो हमारे यहां की थी, लेकिन चंडीगढ़ से आई थी। आप क्या बोलते हैं, उसे कट। उसका कुछ दिन ऐसा मजाक बना। क्योंकि सारे लड़के उसके पीछे भाग रहे थे। यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए हो। क्यों बदन दिखा रहे हो, क्या होगा।’ हालांकि ये वीडियो गौरव पांधी के ट्विटर हैंडल से जारी किया गया है। गौरव कांग्रेस नेता हैं और डिजिटल कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया संभालते हैं। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बुधवार को दिए बयान में रावत ने आगे कहा था कि इस तरह के संस्कार घर से आ रहे हैं। इनमें शिक्षकों और स्कूलों की क्या गलती है? मैं अपने बेटे को घुटनों से फटी जींस में कहां ले जा रहा हूं? अपने घुटने दिखाने में लड़कियां भी कम नहीं हैं, क्या यह सही है? हम ये सब पश्चिमीकरण की पागल दौड़ में कर रहे हैं, जबकि पश्चिमी दुनिया हमारा अनुसरण कर रही है, अपना शरीर ढंक कर योग कर रही है।

उन्होंने बताया था कि जब वो फ्लाइट में सफर कर रहे थे। उनके साइड में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ फंटी जींस पहने हुई थी। महिला NGO चलाती है। उन्हें चिंता है कि वह समाज में क्या उदाहरण सेट कर रही होगी।
अब इस बयान के विरोध में गूंज देश के सर्वोच्च सदन में भी सुनाई दी है। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की फटी जींस को लेकर मुद्दा बनाया जा रहा है और असल मुद्दों पर बात ही नहीं की जा रही है। इनके अलावा जया बच्चन, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और महुआ मोइत्रा ने भी जमकर लताड़ लगाई है।
समाजवादी पार्टी की सांसद नेता जया बच्चन ने भी इस बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि पहले वह अपना पद संभालें। अभी-अभी सीएम बने हैं। महिलाओं पर टिप्पणी करना बंद करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच के लोग जो कपड़ों से महिलाओं को जज करते हैं, वो महिलाओं के प्रति गलत मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं। यह बहुत निंदनीय है। बहुत दुख होता है कि आज 21वीं सदी में ऊंचे पद पर बैठे लोग इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एक तस्वीर ट्वीट की है। उसके साथ उन्होंने कमेंट भी किया है। इसमें लिखा है कि रेप इसलिए नहीं होते की महिलाएं छोटे कपड़े पहनती हैं, बल्कि तीरथ सिंह रावत जैसे लोग अपनी ड्यूटी नहीं करते हैं, इसलिए रेप होते हैं। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सीएम रावत को उनके इस बयान पर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एक के बाद एक लगातार दो ट्वीट किए। महुआ मोइत्रा ने अपनी पहली पोस्ट में कहा, यह तब होता है, जब हम घुटने दिखाने वाले RSS चड्डी वाले को राज्य चलाने के लिए देते हैं।इसके अलावा महुआ ने अपनी दूसरी पोस्ट में कहा- स्टेट चलाते हो, और दिमाग फटे दिखते हैं?

कंगना रनौत ने भी किया फंटी जींस के साथ फोटो शेयर

लिखा- फटी जीन्स आपकी स्टाइल को दिखाती है, न की आपके स्टेट को।

One thought on “फटी जींस का मुद्दा:उत्तराखंड के CM के बयान पर देश में मचा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!