टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने म्यूजिक वीडियो ‘किन्नी- किन्नी वारी’ से किया एक्टिंग डेब्यू

मुंबई (लाइवभारत24)। अपनी सेंसेशनल फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहने वालीं जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ भी अब इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। हाल ही में कृष्णा का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है जिसका टाइटल किन्नी-किन्नी वारी है। गाने में कृष्णा बेहद खूबसूरत दिखी हैं जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। गाना रिलीज होते ही कृष्णा की दोस्त और टाइगर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। 1 जुलाई को रिलीज हुए गाने किन्नी-किन्नी वारी को राशि सूद ने आवाज दी है जिसमें कृष्णा श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस जन्नत जुबैर, जॉनी लिवर की बेटी जैमी लिवर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर नगमा और तन्वी भी नजर आई हैं। कृष्णा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गाने की कुछ झलक शेयर की हैं जिनमें दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ, सिद्धांत कपूर, आएशा श्रॉफ, दिशा नागपाल जैसी कई हस्तियों ने उनकी खूब सराहना की है। दिशा ने कमेंट में लिखा, ‘तुम जान ले रही हो किशू’। वहीं टाइगर ने उन्हें ‘दादा’ लिखा है। किन्नी किन्नी वारी गाने को रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ये गाना 26वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। गाने में 6 अलग-अलग तरह की पावरफुल महिलाएं दिखाई गई हैं। टाइगर की बहन कृष्णा हमेशा से ही अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। कुछ महीनों पहले तक कृष्णा, फुटबॉलर ईबन हाय्म्स के साथ ओपन रिलेशन में थीं। दोनों अक्सर ही अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते थे हालांकि बीते साल दिसम्बर में दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद कृष्णा ने अपने अकाउंट से बॉयफ्रेंड की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!