TVS ने लॉन्च किया मार्वल्स एवेंजर्स से प्रेरित TVS NTORQ 125 सुपर स्क्वैड एडीशन

लखनऊ (लाइवभारत24)। दुनिया भर में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की प्रतिष्ठित निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज मार्वल्स एवेंजर्स से प्रेरित TVS NTORQ 125 सुपर स्क्वैड एडीशन का लॉन्च किया। कंपनी ने भारत के पहले ब्लूटुथ कनेक्टेड स्कूटर-TVS NTORQ 125 का स्पेशल सुपर स्क्वैड एडीशन पेश करने के लिए डिज़नी इंडिया के कन्ज़्यूमर प्रोडक्ट्स बिज़नेस के साथ साझेदारी की है। RT-Fi टेक्नोलॉजी से युक्त यह स्कूटर प्रतिष्ठित मार्वल सुपर हीरोज़ से प्रेरित है। 2018 में भारत के पहले ब्लूटुथ कनेक्टेड स्कूटर के रूप में TVS NTORQ 125 का लॉन्च किया गया और तब से यह अपने बेजोड़ स्टाइल, शानदार रेसिंग परफोर्मेन्स एवं अपनी तरह की अनूठी टेक्नोलॉजी के साथ इस स्थिति को बरक़रार रखे हुए है। ब्राण्ड इनोवेशन का पर्याय बन चुका है। पिछले साल, TVS NTORQ 125 ने अपने पोर्टफोलियो में रेस ट्यून्ड फ्यूल इन्जेक्शन भी पेश किया। यह निरंतर नए इनोवेशन्स के साथ नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं-जनरेशर्न को लुभा रहा है। मार्वल युनिवर्स जनरेशर्न केे लिए एक आकर्षण केन्द्र है। अब मार्वल्स एवेन्जर्स से प्रेरित सुपर स्क्वैड एडीशन के लॉन्च के साथ TVS NTORQ 125 उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए तैयार है।
TVS के सुपर स्क्वैड एडीशन में तीन नई पेशकश शामिल हैं- इनविन्सिबल रैड, स्टैल्थ ब्लैक और कॉम्बैट ब्लू, जो क्रमशः आयरन मैन, ब्लैक पैंथर और कैप्टन अमेरिका से प्रेरित है। यह एडीशन अपने प्रोडक्ट डिज़ाइन के माध्यम से हर मार्वल सुपर हीरो के साथ जुड़ा है। इसके अलावा एडीशन के फिटिंग कैम्पेन की टैगलाईन ‘प्ले स्मार्ट प्ले एपिक’ उपभोक्ताओं को और भी आकर्षित करेगी।

TVS कंपनी के अनिरुद्ध हल्दर, वाईस प्रेज़ीडेन्ट (मार्केटिंग)- कम्युटर मोटरसाइकल, स्कूटर्स एण्ड कोरपोरेट ब्राण्ड ने कहा, ‘‘मार्वल्स एवेंजर्स से प्रेरित ज्टै छज्व्त्फ 125 सुपर स्क्वैड एडीशन का लॉन्च करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। इस एसोसिएशन के साथ हमारी जनरेशर्न के उपभोक्ता अब ‘प्ले स्मार्ट, प्ले एपिक’ का लुत्फ़ उठा सकते हैं। हम सभी किसी न किसी सुपर हीरो से जुड़े रहे हैं। हम इस जुड़ाव का जश्न मनाने के नए तरीके खोजते हैं। ज्टै छज्व्त्फ 125 सुपर स्क्वैड एडीशन युगों पुराने इस आकर्षण को नई अभिव्यक्ति देता है। इसके लिए बहुत शानदार शुरूआती फीडबैक मिल रहा है जो म्च्प्ब् से कम नहीं है। हमें विश्वास है कि यह एडीशन ब्लॉकबस्टर साबित होगा!’’सुपर स्क्वैड लोगो और आइकोनिक एवेंजर्स ष्।ष् को फ्रंट पैनल, लैग शील्ड पर और स्पीडोमीटर के नीचे रखा गया है।

स्टेल्थ ब्लैक

ब्लैक पैंथर से प्रेरित यह एडीशन जैट ब्लैक कलर और पर्पल के संयोजन के साथ आता है। ब्लैक पैंथर के स्पोर्टी एलीमेन्ट्स के साथ यह नई पीढ़ी को खूब लुभाएगा। इसका सिगनेचर सैल्यूट वॉकेंडा फॉरएवर अपने आप में सरप्राइज़ की तरह है और नंबर 66 (1966) उस साल को दर्शाता है जब मार्वल युनिवर्स में इस कैरेक्टर को शामिल किया गया।

इनविन्सिबल रैड

आयरन मैन से प्रेरित यह एडीशन रैड और गोल्ड के साथ शानदार लुक देता है। आयरन मैन का हैलमेट लैग शील्ड पर एम्बॉस किया गया है, जहां दोनों पैनल्स पर आर्क रिएक्टर है। इसके अलावा दोनों पैनल्स पर डंता ग्ग्प्ग् एनक्रिप्शन फिडलर का प्रतीक है, आयरन मैन का 29वां सूट, और नंबर 63 (1963) उस साल को दर्शाता है जब इस कैरेक्टर को मार्वल युनिवर्स में शामिल किया गया।

कॉम्बैट ब्लू

कैप्टन अमेरिका से प्रेरित यह स्कूटर ब्लू, व्हाईट और रैड कलर टोन में आता है, जो पहले एवेंजर से जुड़ा है। अपने कैरेक्टर के अनुरूप नंबर 41 (1941) उस साल को दर्शाता है जब कैरेक्टर को मार्वल युनिवर्स में शामिल किया गया। स्कूटर के फ्रन्ट पर शील्ड है और दोनों पैनल्स पर सुपर सोल्जर का शानदार आकर्षण है।

सुपर स्क्वैड एडीशन का टीवीएस कनेक्ट ऐप SmartXonnect*से पावर्ड है, और कैरेक्टर से प्रेरित, कस्टमाइज़्ड यूआई के साथ आता है। ऐप अपने कैरेक्टर क अनुरूप कैप्टन अमेरिका की शील्ड, आयरन मैन के सूट और ब्लैंक पैंथर की आंखों के साथ ऐप इंटरफेस से भी जुड़ा है। हर ऐप स्क्रीन को चुनिंदा सुपर हीरो के कैरेक्टर के अनुसार क्राफ्ट किया गया है, जो सम्पूर्ण मार्वल अनुभव प्रदान करता है।

One thought on “TVS ने लॉन्च किया मार्वल्स एवेंजर्स से प्रेरित TVS NTORQ 125 सुपर स्क्वैड एडीशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!