कन्टेनमेंट जोन में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग करें: योगी

सीएम योगी ने की अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा 

लखनऊ(लाइवभारत24)। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल स्क्रीनिंग, एंबुलेंस सेवा तथा सर्विलांस गतिविधियों के संबंध में राज्य मुख्यालय तथा जनपद स्तर पर एकीकृत कमाण्ड सेन्टर की स्थापना के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसका संचालन राहत आयुक्त कार्यालय में लागू व्यवस्था की तर्ज पर किया जाए। सीएम योगी शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कन्टेनमेंट जोन में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग करने के निर्देश देते हुए कहा कि शनिवार तथा रविवार को संचालित होने वाले विशेष स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन अभियान के कार्यों को परखने के लिए भी ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान अवधि में औद्योगिक इकाइयां पूर्व की भांति संचालित होती रहेगी। शहरी क्षेत्रों में सर्विलांस टीम द्वारा घर घर जाकर सर्वे के माध्यम से मेडिकल स्क्रीनिंग कराए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सर्विलांस टीमों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। सर्वे गतिविधियों को मिशन मोड पर संचालित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। रैपिड एन्टीजन टेस्ट की सं या में और वृद्धि करते हुए टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने पर बल देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि 25 लाख से कम जनसं या वाले जनपदों में न्यूनतम 500 रैपिड एन्टीजन टेस्ट प्रतिदिन तथा 25 लाख से अधिक आबादी वाले जिलों में प्रत्येक दिन कम से कम 1 हजार रैपिड एन्टीजन टेस्ट किए जाएं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग छोटे जनपदों में 5 हजार तथा बड़े जनपदों में 10 हजार टेस्टिंग किट की उपलब्धता हमेशा बनाए रखे। सर्विलांस टीम के सर्वे में संक्रमण की दृष्टि से संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों का रैपिड एन्टीजन टेस्ट किया जाए। टेस्ट में संक्रमित होने की दशा में उन्हें यथाशीघ्र कोविड अस्पताल भेजा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में संबंन्धित जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को अपनी सभी इकाइयों को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा को सुदृढ़ किया जाए। कोविड तथा नॉन कोविड चिकित्सालयों के लिए अलग अलग एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। एंबुलेंस में ऑक्सीजन की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यह पहले से तय रखा जाए कि मरीज को एंबुलेंस द्वारा किस चिकित्सालय में पहुंचाकर भर्ती करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त वेंटिलेटरों को क्रियाशील रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस में वेंटिलेटर कार्यशील रहें। सभी एंबुलेंस में आवश्यक रूप से ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। ट्रेनिंग गतिविधियों को और तेज करते हुए वेंटिलेटर संचालन के लिए टेक्निशियन को भी प्रशिक्षित किया जाए। मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्था को बेहतर किया जाए। श्री योगी ने कहा कि अपर मु य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अधिकारी अपने अपने प्रभार वाले जनपदों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में तेजी लाएं। उन्होंने खाद्यान्न वितरण कार्य को पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद को खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। टिड्डी दल के मूवमेन्ट पर लगातार नजर रखते हुए इसके नियंत्रण के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक लोगों से संवाद बनाकर निवेश के लिए प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी दिए।

One thought on “कन्टेनमेंट जोन में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का उपयोग करें: योगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!