सेंट्रल एकेडमी, जानकीपुरम में टीकाकरण शिविर का आयोजन

लखनऊ (लाइवभारत24)। राजधानी के जानकीपुरम विस्तार स्थित सेंट्रल एकेडमी में आज स्वास्थ्य विभाग, लखनऊ द्वारा वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 15 से 18 वर्ष की उम्र के विद्यार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई गई।

इस अवसर पर कक्षा नौ से बारहवीं तक के बच्चों ने अधिक संख्या में पहुँच कर आयोजन को सफल बनाया। प्रधानाचार्या श्रीमती आराधना पांडे तथा शिक्षकों ने विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के प्रति उन्हें जागरूक करते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!