फिर शुरू होगी वैष्णो देवी यात्रा

कटरा (जम्मू)। कोरोना की वजह से 19 मार्च को यात्रा रोकी गई मां बैष्णो देवी  यात्रा 16 अगस्त से शुरू होगी। कोरोना की वजह से 19 मार्च को यात्रा रोक दी गई थी। अनलॉक-3 में जम्मू-कश्मीर के धार्मिक स्थलों को खोलने का फैसला लिया गया है। हालांकि, वैष्णो देवी यात्रा के लिए अलग से कोई निर्देश नहीं हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं की सीमित संख्या के साथ यात्रा शुरू कर दी जाएगी।
यात्रा के दौरान क्या छूट होगी और क्या पाबंदियां रहेंगी, इस बारे में श्राइन बोर्ड जल्द गाइडलाइंस जारी करेगा। बताया जा रहा है कि सभी एंट्री गेट्स पर सैनिटाइजेशन टनल तैयार की जाएंगी। वैष्णो देवी भवन के साथ ही अर्धकुंवारी और भैरव घाटी मंदिर में भी थर्मल स्कैनिंग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखा जाएगा।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड, लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, सीआरपीएफ-पुलिस और लेफ्टिनेंट गवर्नर के बीच हुई पिछले महीने हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। 5 जुलाई को लेफ्टिनेंट गर्वनर ने पवित्र गुफा में दर्शन किए थे।

One thought on “फिर शुरू होगी वैष्णो देवी यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!