देश के तीन राज्यों के नंदघरों में वेदांता का डिजिटल ई-लर्निंग मॉड्यूल शुरू

राजस्थान, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के गांवों में आंगनवाडी के बच्चें हो रहे लाभान्वित

लखनऊ(लाइवभारत24)। वेदांता की प्रमुख परियोजना “नंद घर” ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के गांवों में व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से होम-स्कूलिंग के लिए ई-लर्निंग मॉड्यूल की शुरूआत की है। ई-लर्निंग मॉड्यूल में छह साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कहानियां, खेल, कविताएं, घर पर की जाने वाली गतिविधियाँ, नैतिक विज्ञान के पाठ सहित सीखनें के लिए बहुत कुछ उपलब्ध हैं। राजस्थान सरकार के आईसीडीएस विभाग ने राज्य में 12 लाख से अधिक बच्चों तक पहुँचने वाले सभी 60,000़ आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए यूनिसेफ ई-सामग्री के साथ-साथ नंद घर ई-सामग्री को लागु करने का आदेश जारी किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग,राजस्थान सरकार के सचिव के के पाठक ने वेदांता की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि माहामारी के बीच शिक्षा के लिए ई-लर्निंग विश्व भर मेंअग्रणी तरीका है, उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान में 60 हजार आंगनवाडियों में ई लर्निंग के माध्यम से सफलतापूर्वक शिक्षा पहुंचा रहा है। जो वेदांता और यूनिसेफ के संयुक्त प्रयासों से संभव हुआ है, जिन्होंने बहुत जरूरी सहयोग प्रदान किया है। ई-लर्निंग कंटेंट बनाने से लेकर ग्राउंड डिलीवरी तक, इस पहल में वेदांता का योगदान सराहनीय है। “बदलते समय में यह पहल अनूठे बदलाव की प्रतीक साबित हुई है। इससे संभावना का सुनहरा अवसर मिलाहै, जहां देश के हजारों गांवों के हर बच्चे को सहज शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “कोविड -19 महामारी के कारण इस समय स्कूलों और कॉलेजों को बंद करना पड़ा, जिससे दुनिया भर में करोड़ों बच्चे और युवा प्रभावित हुए हैं। उच्च आय वर्ग के परिवारों के पास तकनीक और इंटरनेट तक पहुंच है, लेकिन गरीब एवं मध्यम परिवार महामारी का दंश झेल रहे है। ऐसे में आंगनवाड़ी केंद्रों के बंद होने से नन्हें बच्चों को निर्बाध रूप से शालापूर्व शिक्षा हमारी प्राथमिकता है। इस उद्धेश्य से कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे, नंदघरों ने ई-लर्निंग मॉड्यूल को मोबाइल फोन के माध्यम से प्रारंभ किया है। अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा में आ रही रिक्तता को दूर करने के लिए डिजिटल ई लर्निंग का यह कदम सभी के लिए स्वअध्ययन की दिशा में महत्वपूर्ण संसाधन साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!