वेब सीरीज‘सूटेबल बॉय’ पर हिंदू भावनाएं आहत करने का आरोप

रीवा(लाइवभारत24)। नेटफ्लिक्स पर रिलीज मीरा नायर की वेब सीरीज ‘अ सूटेबल बॉय’ विवादों में आ गई है। मध्यप्रदेश के रीवा में नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यहां भाजपा नेता गौरव तिवारी ने आरोप लगाया है कि वेब सीरीज में हिंदू भावनाओं को आहत किया गया। महेश्वर के घाटों पर लव जिहाद को बढ़ावा देने वाले सीन रचे गए।
वेब सीरीज में ईशान खट्टर और तब्बू के बीच रोमांस दिखाया गया है। ईशान सीरीज में मान कपूर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि तब्बू सईदा बाई के रोल में हैं। रणवीर शौरी सीरीज में वारिस तो विजय वर्मा रशीद के रोल में हैं। सीरीज में इंटर रिलीजन लव को पर्दे पर दिखाने पर मध्यप्रदेश के भाजपा नेता ने आपत्ति जताई है। गौरव तिवारी रीवा में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य हैं।
गौरव ने सीरीज के कई सीन और पुलिस में दी शिकायत को ट्विटर पर भी शेयर किया है। उन्होंने लोगों से नेटफ्लिक्स को मोबाइल से अनइंस्टॉल करने की अपील की है।

One thought on “वेब सीरीज‘सूटेबल बॉय’ पर हिंदू भावनाएं आहत करने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!