18.3 C
New York
Thursday, 5th \ June 2025, 03:08:45 PM

Buy now

spot_img

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट शुरू

अब भक्त सोशल मीडिया के जरिए कर सकेंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या(लाइवभारत24) अयोध्या के श्री रामलला के दर्शन अब सोशल मीडिया के जरिए भी किए जा सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जल्द ही सुबह की मंगला आरती से लेकर रात्रि में शयन आरती का लाइव टेलिकास्ट यानी सीधा प्रसारण करेगा। दिन में कुल मिलाकर पांच आरती होती हैं। इन सभी का लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा। बुधवार को उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वेबसाइट लॉन्च की। वे सायंकालीन (शाम को होने वाली आरती) आरती में भी शामिल हुए।

रामलला को अस्थाई मंदिर में विराजित करने के बाद तिवारी पहली बार अयोध्या पहुंचे थे। ट्रस्ट ने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पहले ही शुरू कर दिए थे। ट्रस्ट के सदस्य डाॅ. अनिल मिश्र के मुताबिक- ट्रस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट (https://srjbtkshetra.org/) पर रामलला की आरती-पूजन और अन्य कार्यक्रमों को देखा जा सकेगा। इतना ही नहीं वेबसाइट पर अयोध्या के मंदिरों, पर्यटन स्थलों और उन्हें जोड़ने वाले रास्तों, धर्मशालाओं और होटलों की जानकारी भी दी गई है। भगवान श्री राम से जुड़ी तमाम जानकारी भी होगी। इसके अलावा ट्रस्ट और मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर अपडेट की जाती रहेगी।

रामलला का फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट वेबसाइट लॉन्च करने से पहले अपना फेसबुक https://www.facebook.com/Shri-Ram-Janmbhoomi-Teerth-Kshetra) और ट्विटर अकाउंट (https://twitter.com/ShriRamTeerth) शुरू कर चुका है। वेबसाइट पर ट्रस्ट के बैंक अकाउंट की भी जानकारी दी गई है। श्रद्धालु मंदिर निर्माण के लिए ऑनलाइन दान भी कर सकेंगे। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा- अब राम मंदिर और ट्रस्ट के नाम पर फर्जी अकाउंट नहीं बनाए जा सकेंगे। कुछ वक्त पहले जालसाजों ने रामलला का फेक ट्विटर अकाउंट बना लिया था। तब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने केस दर्ज कराया था।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!