महिमा कैरियर इंस्टिट्यूट ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

लखनऊ (लाइवभारत24)। राजधानी के अलीगंज स्थित पुरनिया चौराहे के पास मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान एवं महिमा कैरियर इंस्टीट्यूट की ओर से मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। महिमा कैरियर इंस्टिट्यूट के सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, स्वच्छता एवं महिला स्वावलंबन के विषय को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीलम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य प्रीति वर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत किया। वही मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवधर शास्त्री विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

जागरूकता कार्यक्रम में जहां जिला उद्योग केंद्र लखनऊ के जिला उपायुक्त मनोज चौरसिया ने महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया तो वही जिला उद्योग केंद्र की सहायक प्रबंधक शालिनी सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान के विधिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विद्या कांत शर्मा, योग एवं चिकित्सक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष दीपा श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में नीलम सिंह सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किया तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कार्यक्रम में महिलाओं को उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में अवगत कराया गया।

One thought on “महिमा कैरियर इंस्टिट्यूट ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!