इस साल नहीं होगा वुमंस टी-20 चैलेंज!

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। BCCI वुमंस टी-20 चैलेंज का चौथा संस्करण स्थगित कर सकता है। कोरोना के कारण कई देशों ने इस समय भारत आने-जाने पर पाबंदी लगा रखी है। इसलिए विदेशी महिला खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। इसे देखते हुए BCCI इसे स्थगित करने पर विचार कर रहा है। अभी तक BCCI ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने भास्कर को बताया कि बोर्ड अधिकारी अंदरखाने स्वीकार कर रहे हैं कि इस बार वुमंस टी-20 चैलेंज का आयोजन संभव नहीं हो पाएगा।

BCCI पिछले तीन साल IPL के बीच में वुमंस टी-20 चैलैंज का आयोजन करता रहा है। 2020 में इसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीालंका से 12 विदेशी महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें डेयांद्रा डॉटिन, सुने लुस, डिनिएली व्याट और नथाकन चैंटम भी शामिल थीं। इस टूर्नामेंट में तीन टीमें हिस्सा लेती हैं। BCCI ने 2018 में पहली बार वुमंस टी-20 चैलेंज का आयोजन किया था। तब दो टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था। 2019 से टीमों की संख्या 3 कर दी गई। इन टीमों के नाम वेलोसिटी, सुपरनोवा और ट्रेलब्लेजर्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!