श्रमिकों का हित सर्वोपरि: ए.के.पांडेय

लखनऊ (लाइवभारत24)। ऑल इंडिया वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन इम्प्लाइज यूनियन की आवश्यक मासिक बैठक यूनियन के प्रधान कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में यूनियन के कार्यों की चर्चा की गई। यूनियन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने यूनियन के पदाधिकारियों और श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कहा की यूनियन दवारा श्रमिकों के समायोजन हेतु सरकार को प्रत्यावेदन दिया गया था शासन द्वारा श्रमिकों के समायोजित / नियमितीकरण की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई शासन द्वारा शीघ्र निर्णय लिया जायेगा ।

यूनियन के महामंत्री एस.के.पांडेय ने कहा की श्रमिकों का हित सर्वोपरि यूनियन हमेशा श्रमिकों के लिए कार्य कर रहा है और हक़ की लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम के गोदामों में लगभग तीस हज़ार श्रमिक जो अभी तक ठेकेदारों द्वारा भर्ती किये जा रहे थे उन्हें नियमितीकरण कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और शासन के अधिकारीयों को पत्र भेजकर नियमितीकरण की मांग की गई है।

यूनियन के कोषाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा की भ्रष्ट ठेकेदारों और विभागीय अधिकारीयों द्वारा कूट रचित प्रपत्र सरकार को भेजकर यूनियन को बदनाम करने की मुहीम चलाई जा रही है, श्रमिकों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!