यूपी में कोरोना माहमारी चरम पर, योगी सरकार फेलः लल्लू

लखनऊ (लाइवभारत24)। यूपी कांग्रेस कमेटी ने कहा कि प्रदेश मेंकोरोना महामारी की स्थिति लगातार भयानक होती जा रही है और सरकार मुंह ढंककर सो रही है। लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में अस्पतालों की कमी है। मरीज दर दर की ठोकर खा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेशमें अस्पतालों की स्थिति बेहद खराब है। मरीजों की जांच नहीं हो रही है। कोरोना पीड़ितमरीजों के लिए बेड नहीं है। उन्होंने लखनऊ का उदाहरण देते हुए कहा कि  लखनऊमें कोरोना के 5 हजार से अधिक संक्रमित मरीज हैं। लेकिन अस्पताल के नाम पर मात्र चारकोरोना के अस्पताल बने हुए हैं। एरा में 400 बेड, राममनोहर लोहिया में 100 बेड, पीजीआईमें 200 बेड, केजीएमयू में 200 बेड की व्यवस्था है। तो अंदाजा जा सकता है कि राजधानीमें यह हाल है तो प्रदेश में और जगह पर क्या हाल होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रोजाना मीडिया और सोशल मीडिया में कोरोना महामारी की दिल दहला देने वाली खबरें आ रहीं हैं। कहीं अस्पताल में पानी टपक रहा है। कहीं खाने पीने की व्यवस्था नहीं है। कहीं दवा नहीं मिल रही है। कहीं भयानकरूप से गंदगी फैली हुई है। लेकिन मुख्यमंत्री मीडिया मैनेज करने में लगे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपीमें क्वारंटीन सेंटर और अस्पतालों की स्थिति बड़ी दयनीय है। कई जगह की स्थिति इतनी खराबहै कि लोग कोरोना से नहीं अपितु सरकार की व्यवस्था से डर रहे हैं। अगर कोई आवाज उठाएगातो उसे पूरा प्रशासनिक अमला लगकर उसके ऊपर उत्पीड़न करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!