योगी सरकार लोकतंत्र को आईसीयू और वेंटिलेटर पर जाने से बचाए: शिवपाल

लखनऊ(लाइवभारत24)। कोरोना जैसी संकट में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के कारागारों में जनप्रतिनिधियों के अधिकार को आड़े हाथ लिया। उन्होनें कहा कि आपदा की आड़ में प्रदेश के कारागारों में जनप्रतिनिधियों के अधिकार को सरकार खत्म कर रही है। रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने ट्वीट करके सरकार पर फिर निशाना साधा है। शिवपाल यादव ने कहा, कि कोरोना वायरस आपदा की आड़ में जनप्रतिनिधियों के अधिकार सीज हैं। सरकार द्वारा आपदा का हवाला देकर मुझे विभिन्न जिला कारागारों में बंद निरुद्ध कैदियों से मिलने से रोका जा रहा है। 14 दिन से अधिक बीत चुके हैं। आखिर जनप्रतिनिधियों का क्वारंटीन कब खत्म होगा। लोकतंत्र को आईसीयू या वेंटिलेटर पर जाने से बचाएं। इसके पहले भी शिवपाल यादव ने ट्वीट करते हुए सरकार को घेरा था, और कहा था कि न्याय प्रणाली को विश्वसनीय बनाने के लिए आवश्यक है, कि कारागार व्यवस्था को पारदर्शी व निष्पक्ष बनाया जाए। प्रदेश के कारागारों में मिलने वाली सुविधाओं जैसे भोजन आदि में भ्रष्टाचार व्याप्त है। निरुद्ध कैदियों के साथ अमानवीय दुव्र्यवहार व प्रताडऩा की शिकायत भी प्राप्त हो रही है। कारागार के भीतर कैदियों का आर्थिक शोषण और बाहर उनके परिजनों का मानसिक शोषण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!