कई शहरों में रातभर हुई झमाझम बारिश

rain

नयी दिल्ली। राजधानी में रातभर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश ने पारा गिरा दिया जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पडऩे का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 डिग्री और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग ने बताया कि जून के पहले सप्ताह में उत्तरपश्चिम भारत में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है इसलिए दिल्ली-एनसीआर में आठ जून से पहले लू चलने की संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं का असर रविवार शाम तक कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान एक जून से तीन जून तक दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढऩे का अनुमान है। उन्होंने कहा, ”पारा ज्यादातर स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा और अब लू नहीं चलेगी। श्रीवास्तव ने बताया कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ही नए सिरे से बने पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणपश्चिमी हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में आर्द्रता आएगी। इससे दिल्ली-एनसीआर में तीन से पांच जून के बीच गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश का अनुमान है। उन्होंने बताया, ”उत्तर पश्चिम भारत में आठ जून तक लू चलने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!