पाक का “नापाक” कारनामा, पुंछ से सटे इलाकों में बरसायी गोलिया

pak

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर रात भर पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार से गोलाबारी की जिसमें 25 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मेंढर और बालाकोट सेक्टरों में गोलाबारी शनिवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई और रविवार तड़के चार बजकर 50 मिनट तक चलती रही। अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के गोहलाद निवासी मोहम्मद यासीर के घर के पास एक मोर्टार का गोला फटा जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि रात भर हुई गोलाबारी में अग्रिम इलाकों में स्थित छह से ज्यादा गांव प्रभावित हुए और दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। मेंढर सेक्टर में गोलाबारी बहुत तेज थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!