टाइगर श्रॉफ के हमशक्ल का बारिश के बीच डांस करते वीडियो वायरल

मुंबई। मायानगरी के सबसे हॉट अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बालीवुड में अपनी पहचान शानदार डांस स्टेप और लचीले शरीर के दम पर बनाई है। सोशल मीडिया पर उनका डांस वीडियो आते ही वायरल हो जाता है। अब इंटरनेट पर टाइगर श्रॉफ के हमशक्ल ने धमाल मचाया हुआ है। उनके हमशक्ल का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह तेज हवाओं और बारिश के बीच घर की छत पर माइकल जैकसन के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। एक यूजर इसे शेयर करते हुए लिखता है कि इस टाइगर श्रॉफ के हमशक्ल ने इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह यह शख्स एक बिल्डिंग पर तेज हवाओं और बारिश का सामना करते हुए डांस कर रहा है। अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करता नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में माइकल जैकसन का गाना बज रहा है। आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ खुद माइकल जैकसन के बहुत बड़े फैन हैं। टाइगर ने माइकल जैकसन को श्रद्धांजलि देते हुए कई म्यूजिक वीडियो बनाए हैं, जिन्हें उन्होंने फैन्स संग शेयर किया है।

2 thoughts on “टाइगर श्रॉफ के हमशक्ल का बारिश के बीच डांस करते वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!