दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला

दुबई (लाइवभारत24)। आइपीएल का 47वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स बीच आज शाम 7:30 बजे से दुबई में खेला जाएगा। हैदराबाद को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना होगा। वहीं, कैपिटल्स इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।  दिल्ली ने टूर्नामेंट में अब तक 11 में से 7 मैच जीते और 4 हारे हैं। पॉइंट्स टेबल में वह दूसरे स्थान पर है। ऐसे में उसे प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 3 मैचों में एक जीत की दरकार है। लेकिन, पिछले दो मुकाबलों में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ के इंतजार को खत्म करना चाहेंगे। हैदराबाद के लिए यह मुकाबला करो या मरो का मुकाबला है। टीम ने सीजन में अब तक 11 में से सिर्फ 4 मैच जीते हैं और 8 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है। ऐसे में उसे प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे तीनों मैच जीतने होंगे। इसके बाद भी उसे बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। सीजन के 11वें मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया था। अबु धाबी में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 163 रन का टारगेट दिया था। जवाब में दिल्ली 7 विकेट पर 147 रन ही बना पाई थी। दिल्ली के ओपनर शिखर धवन सीजन में 2 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने अब तक कुल 471 रन बनाए हैं। शिखर IPL में सबसे ज्यादा 39 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय भी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली भी लीग में 39 फिफ्टी लगा चुके हैं। सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (46) के नाम है। धवन के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 382 रन बनाए हैं।
हैदराबाद के लिए वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वॉर्नर ने सीजन में अब तक 370 और बेयरस्टो ने 345 रन बनाए हैं। इसके अलावा मनीष पांडे 310 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
दिल्ली के कगिसो रबाडा ने सीजन में अब तक 23 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा किया हुआ है। उन्हीं की टीम के एनरिच नोर्तजे 14 विकेट लेकर दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।
हैदराबाद को गेंदबाजी में राशिद खान और टी नटराजन से काफी उम्मीदें होंगी। राशिद ने सीजन में अब तक कुल 14 विकेट लिए हैं। वहीं, नटराजन के नाम 11 विकेट हैं। इसके बाद खलील अहमद का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक कुल 8 विकेट लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!