मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन

  • उज्ज्वल मुस्कुराती प्रतिभा गुजर गई:अमिताभ बच्चन

    मुंबई। बॉलीवुड जगत के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। 31 मई देर रात को मुंबई में वाजिद खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वाजिद खान को किडनी इंफेक्शन हो गया था। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है, लेकिन सबसे ज्यादा दुखभरी घड़ी है इस वक्त उनके परिवार के लिए क्योंकि उनके परिवार के कुछ सदस्यों को वाजिद से मिलने नहीं दिया गया और उनकी मां को तो अभी तक बताया भी नहीं गया है कि उनके बेटे वाजिद अब दुनिया में नहीं रहे।उन्होंने बताया कि वाजिद की मां भी कोरोना पॉजिटिव हैं इसलिए डॉक्टर ने उन्हें ये खबर सुनाने को मना किया है क्योंकि अगर उन्हें पता चलेगा तो वह खुद को रोक नहीं पाएंगी और उन्हें देखने की कोशिश करेंगी जो खुद उनके लिए और उनके आस-पास के लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है। यही नहीं इस बात का डर भी है कि परिवार के बाकी कुछ और सदस्यों को भी कोरोना हो सकता है इसलिए पुलिस पूरी एतियात बरत रही है। वाजिद खान के भाई साजिद खान उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई जिसमें साजिद खान को मुंह पर मास्क और हाथ में ग्ल्वज पहने देखा जा सकता है। पूरा बॉलीवुड वाजिद खान के निधन से सदमे में है।
    सेलेब्स ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन तो उनके निधन की खबर सुनकर शॉक्ड हैं। उन्होंने ट्वीट किया, वाजिद खान के निधन की खबर सुनकर शॉक्ड हूं। एक उज्ज्वल मुस्कुराती प्रतिभा हमें छोड़कर चले गया । एक्टर अक्षय कुमार ने संगीतकार वाजिद खान को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि वाजिद खान का कल देर रात 31 मई को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें कोरोना था और किडनी में इंफेक्शन के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल का दौरा पडऩे की वजह से उनका निधन हुआ। वाजिद खान ने अक्षय कुमार की कई फिल्मों में म्यूजिक कंपोज किया है। अक्षय ने लिखा कि मैं शॉक्ड हूं आप हम सबको छोड़कर चले गए। आप बहुत टैलेंटेड थे और हमेशा मुस्कुराते रहते थे। आप जल्दी छोड़कर चले गए। इस मुश्किल घड़ी में भगवान परिवार को शक्ति दे।
    वरुण धवन ने ट्वीट कर कहा मैं यह खबर सुनकर शॉक में हूं। वाजिद भाई मेरे परिवार के बेहद करीब थे। सबसे पॉजिटिव व्यक्ति थे। आप बहुत याद आएंगे और शुक्रिया बेहतरीन म्यूजिक देने के लिए। वहीं, परिणीति चोपड़ा ट्वीट कर लिखती हैं कि वाजिद भाई आप सबसे बेहतरीन इंसान थे। हमेशा हंसते रहते थे। दिल के बहुत अच्छे थे। हर म्यूजिक सेशन उनके साथ शानदार रहता था। वाजिद भाई आप बहुत याद आएंगे। गायक ममता शर्मा जिन्होंने साजिद-वाजिद के साथ सलमान खान की फिल्म दबंग 2 का सबसे हिट गाना फेविकोल से गाया था।

One thought on “मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!