लॉकडाउन के बजाय ‘अनलॉक 1.0 शब्द को अमल में लाये: आनंद महिंद्रा

anand mahindra

नयी दिल्ली। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने लॉकडाउन के चौथे चरण की समयसीमा समाप्त होने से एक दिन पहले कहा कि आगे के लिये लॉकडाउन के बजाय ‘अनलॉक 1.0शब्द को अमल में लाया जा सकता है। महिंद्रा ने लॉकडाउन शब्द का प्रयोग नहीं करने की पैरवी करते हुए कहा कि इसकी अवधि तय होनी चाहिये। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, लॉकडाउन की परिके हिसाब से पहले से तय समयसीमा होनी चाहिये। इस शब्द के साथ इसके समाप्त होने का समय भी तय होना चाहिये। उन्होंने कहा, हो सकता है कि अब हमें इस शब्द से दूर जाने और आगे बढऩे के लिये एक विकल्प खोजने की आवश्यकता है .. क्या यह ‘अनलॉक 1.0 हो सकता है? महिंद्रा ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि लॉकडाउन को बढ़ाना न केवल आर्थिक रूप से विनाशकारी है, बल्कि इसके मनोवैज्ञानिक प्रभावों के कारण एक और चिकित्सा संकट पैदा होने का जोखिम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!