वेस्टीज को मिला ‘कमिटमेंट टु बीइंग ए ग्रेट प्लेस टु वर्क’ का प्रमाण

  •  ग्रेट प्लेस टु वर्क® प्रमाणपत्र पसंदीदा नियोक्ता (एंप्लॉयर ऑफ चॉइस) की पहचान के मामले में सर्वाधिक निर्णायक माना जाता है, जिसे सभी संस्थान हासिल करने की इच्छा रखते हैं
  • कमिटमेंट टु बीइंग ए ग्रेट प्लेस टु वर्क® का प्रमाणपत्र ऐसे संस्थान की पहचान का जरिया है, जिसने ऊंचे भरोसे और उच्च प्रदर्शन की संस्कृति को बनाने और बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किया है

लखनऊ (लाइवभारत24)। ऊंचा भरोसा वउच्च प्रदर्शन की संस्कृति के पांच मानकों – विश्वसनीयता, सम्मान, पारदर्शिता, गर्व और भाई-चारा पर भारत की इकलौती अग्रणी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी वेस्टीज के सतत प्रयास को लगातार तीसरे साल ग्रेट प्लेस टु वर्क का प्रमाणपत्र मिला है।

वेस्टीज मार्केटिंग लिमिटेड को लगातार तीन साल ग्रेट प्लेस टु वर्क का प्रमाणपत्र मिला है, जिसमें 2019 और 2020 में मिड साइज वर्कप्लेस की श्रेणी में यह प्रमाणपत्र मिला था और 2021 में कंपनी ग्रेट लार्ज साइज वर्कप्लेस के तौर पर प्रमाणित हुई। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली यह भारत की इकलौती डायरेक्ट सेलिंग कंपनी है। यह सम्मान ग्रेट प्लेस टु वर्क इंस्टीट्यूट, इंडिया ने अग्रणी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी को दिया है।

प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र मिलने पर वेस्टीज मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के एमडी श्री गौतम बाली ने कहा, ‘हम सब कमिटमेंट टु बीइंग ए ग्रेट प्लेस टु वर्क (ग्रेट प्लेस टु वर्क बनने की प्रतिबद्धता) का प्रमाणपत्र मिलने से रोमांचित हैं। यह सम्मान अपने कार्यस्थल को सकारात्मक उत्पादकता वाली व्यवस्था बनाने की दिशा में हमारे सतत प्रयास का प्रमाण है। सभी कार्यालयों, वितरण केंद्रों में सहयोग, उत्साहवर्धन और विश्वास की संस्कृति विकसित करने की दिशा में हमारे सतत प्रयासों और अपने लाखों डिस्ट्रीब्यूटर्स के दिलों में बनाई जगह के दम पर हमने यह उपलब्धि हासिल की है।’

पिछले वर्षों के दौरान ग्रेट प्लेस टु वर्क® इंस्टीट्यूट ने उन संगठनों पर अध्ययन किया है, जो लगातार उपलब्ध फीडबैक के आधार पर कर्मचारियों के अनुभव को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। ये संस्थान अपने यहां ग्रेट प्लेस टु वर्क के अनुभव को निखारने के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं। इनके प्रयासों की कर्मचारी साल दर साल सराहना करते हैं।

इसके साथ-साथ उच्च प्रेरणा देने वाली सकारात्मक संस्थागत संस्कृति भी वेस्टीज की कार्य संस्कृति के केंद्र में है। इससे न केवल सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं हमारे साथ जुड़ीं, बल्कि समय के साथ ये प्रतिभाएं हमारे साथ बनी रहीं और अपना शानदार योगदान दिया। वेस्टीज में कार्यस्थल पर सबको समान अवसर मिलता है, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि कर्मचारियों एवं कंपनी से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स के काम एवं जीवन में संतुलन बना रहे। इस दिशा में कंपनी नियमित तौर पर कई गतिविधियों व रीक्रिएशनल ट्रिप्स का भी आयोजन करतीहै। कंपनी कार्यस्थल को कर्मचारियों के दूसरे घर की तरह मानती है और यहां उन्हें काम के दौरान सर्वश्रेष्ठ व्यवस्थाएं, समर्थन और सुविधा दी जाती है।

ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन दुनियाभर में कर्मचारियों और नियोक्ताओं द्वारा समान रूप से स्वीकार्य है और ग्रेट वर्कप्लेस कल्चर को पहचानने और सम्मानित करने में इसे ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ माना जाता है। यह एक कर्मचारी के दृष्टिकोण से एक श्रेष्ठ कार्यस्थल को चुनने की दुनिया की सबसे अधिक शोध आधारित, स्वीकृत और सतत परिभाषा है। यह समग्र कर्मचारी अनुभव के इकोसिस्टम को समेटने वाला एक व्यापक फ्रेमवर्क है। यह पसंदीदा नियोक्ता (एंप्लॉयर ऑफ चॉइस) को लेकर सबसे निर्णायक प्रमाणपत्र है, जिसे विभिन्न संगठन पाना चाहते हैं। इंस्टीट्यूट इस बात पर विचार करता है कि क्या एक संगठन जो ट्रस्ट इंडेक्स© और कल्चर ऑडिट© के मानकों को पूरा कर चुका है, वह सभी के लिए ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क® भीहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!