साल 2020 बॉलीवुड को दे रहा है जख्म पे जख्म

  1. कास्टिंग डायरेक्टर कृष कपूर का 28 साल की उम्र में निधन
  2. नही रहे दिग्गज गीतकार अनवर सागर
  3. मशहूर फिल्मकार बासु चटर्जी का 93 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई। बॉलीवुड के लिए साल 2020 ऐसे जख्म लेकर आया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अप्रैल के आखिर में इरफान खान से शुरू हुआ दुखद खबरों को अंत नहीं हो रहा है। कास्टिंग डायरेक्टर कृष कपूर ने छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। पहले ऐसी खबरें थीं कि उनकी मौत सड़क हादसे के कारण हुई, लेकिन उनके परिजनों ने ये बताया कि कृष का निधन ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ। कास्टिंग डायरेक्टर कृष कपूर महेश भट्ट की फिल्म जलेबी और कृति खरबंदा अभिनीत वीरे दि वेडिंग जैसी फिल्मों के कास्टिंग निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं. उन्होंने वेब सीरीज शुभ रात्रि के अलावा अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए काम किया था। कृष कपूर के मामा सुनील भल्ला ने बताया कि उनके भांजे कृष का निधन ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ। उन्होंने बताया कृष कपूर अपने घर पर बेहोश हो गए थे। उन्होंने बताया कि कृष की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी, वो एकदम स्वस्थ थे। लेकिन 31 मई को वो अचानक से बेहोश हो गए और उनके शरीर से खून निकलने लगा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
कृष कपूर शादीशुदा हैं। उनके परिवार में मां, पत्नी और 7 साल का एक बेटा है।
मशहूर फिल्मकार बासु चटर्जी का 93 वर्ष की आयु में निधन
फिल्म इंडस्ट्री को कोरोनावायरस लॉकडाउन में एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। मशहूर फिल्मकार बासु चटर्जी का निधन हो गया है।  उनका निधन गुरुवार को 93 वर्ष की आयु में हुआ। फिल्मकार और भारतीय फिल्म एवं टीवी निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने छोटी सी बात, रजनीगंधा, बातों-बातों में, एक रुका हुआ फैसला और चमेली की शादी जैसी यादगार फिल्में बनाने वाले बासु दा के निधन की पुष्टि की। बासु चटर्जी का अंतिम संस्कार सांताक्रूज शमशान पर आज ही किया जाएगा।

दिग्गज गीतकार अनवर सागर का 70 साल की उम्र में निधन
आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार अनवर सागर का 70 साल की उम्र में निधन हो गया था। बुधवार की शाम को उन्हें मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अभी तक उनके निधन के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड ने दिग्गज गीतकार के निधन के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद ये जानकारी लोगों को हुई।

3 thoughts on “साल 2020 बॉलीवुड को दे रहा है जख्म पे जख्म

  1. बॉलीवुड के लिये बहुत ही दुखद खबर है।

  2. बहुत ही दुःखद बात है इस साल के शुरुआती दौर में ही हमने कई बॉलीवुड सितारों को खो दिया है 😢

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!