हम भारतीय सेना का सम्मान करते हैं:एकता कपूर

  1. एकता कपूर पर सेना के अपमान व अश्लीलता फैलाने के लगे है आरोप
  2. हम बिना शर्त माफी मांगने के लिए तैयार:एकता

मुंबई। अपनी वेबसीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर देशभर में आलोचनाओं का सामना कर रहीं मशहूर निर्माता एकता कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। शनिवार को एकता ने शोभा डे से बात करते हुए इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी. दरअसल, एकता के ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम कर रहे शो वेबसीरीज ट्रिपल एक्स में कथित रूप से सेना के अपमान और अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं। एकता कपूर ने कहा, “एक नागरिक और एक संगठन के तौर पर हम भारतीय सेना का बेहद सम्मान करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि हमारी देखरेख और सुरक्षा में उनका बेहद अहम योगदान है। अगर किसी मान्यता प्राप्त सैन्य संगठन की तरफ से हमसे माफी मांगने के लिए कहा जाता है, तो हम बिना शर्त माफी मांगने के लिए तैयार हैं। रेप की धमकियों पर एकता ने कहा, “हम असभ्य तरीके की साइबर बुलिइंग और असामाजिक तत्वों द्वारा दिए जा रहे रेप की धमकियों के आगे नहीं झुकनेवाले हैं।
वेबसीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर मशहूर निर्माता एकता कपूर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर इस वेब सीरीज के प्रसारण के जरिए अश्लीलता फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों के अपमान के आरोप में कपूर समेत तीन लोगों के खिलाफ मध्य प्रदेश के इंदौर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। हाल ही में बिहार के मुजफ्फरपुर में सेना को अपमानित करने के आरोप में फिल्म निर्माता एकता की मां शोभा कपूर और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। मालूम हो कि एकता कपूर के इस वेबसीरीज को लेकर देशभर में सुरक्षा संगठनों और नागरिकों में काफी रोष है।

One thought on “हम भारतीय सेना का सम्मान करते हैं:एकता कपूर

  1. माफी माँगकर सही किया एकता।
    भूल को स्वीकार करना अच्छी बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!