लखनऊ में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव 

हेल्थ डेस्क : लाइव भारत24
लखनऊ। भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को आर्चिड टावर एबीसी, लिलैक टावर, एबीसीडीई, टुलिप टावर एबीसीडीईएफ, सनसाइन टावर एबीसी आदि में संक्रमण से मुक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरा किया।
 टीम ने  लोगो को जागरूक करने के साथ ही कुल 916 घरों का भ्रमण किया और 2770 लोगों को कवर किया।
गुरुवार को 331 लोगों के सैम्पल लिये गये व जांच के लिये केजीएमयू भेजे गये। आज 14 पाजिटिव रोगी (3 महिला एवं 11 पुरूष) पाये गये। आज कुल 8 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया।
सावधानी ही बचाव-
1. एक दूसरे से एक मीटर की दूरी पर रहे।
2. खांसते छींकते समय रूमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
3. हाथों को बार-बार साबुन एवं साफ पानी से धूले।
4. करोना वायरस से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए जिले में बने कोविड-19 कन्ट्रोल रूम के नम्बर 0522-2230688, 2230955, 2230691 व 2230333 पर सम्पर्क करें।
5. प्रदेश सरकार के हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
6. करोना वायरस के सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिए केन्द्रीय हेल्पलाइन नम्बर 91-11-23978046 पर भी फोन कर सकते है।
7. भीडभाड़ से बचें और यदि बहुत आवश्यक न हो तो घर में ही रहें।

One thought on “लखनऊ में मिले 14 कोरोना पॉजिटिव 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!