फन मॉल के व्यापारियों व फन मॉल प्रशासन में हुआ समझौता

 

* व्यापारियों की एकता रंग लाई
* मॉल प्रशासन ने लॉक डाउन की अवधि के किराए में की भारी छूट एवं भविष्य के किराए में भी कमी की
* शुक्रवार को खुलेगी फन मॉल की दुकानें

लखनऊ। आखिर शॉपिंग मॉल के व्यापारियों की एकता रंग लाई,फन मॉल प्रशासन और फन मॉल के व्यापारियों के बीच किराएदारी विवाद का पटाक्षेप हो गया। दोनों के बीच सम्मानजनक समझौता हुआ।

संजय गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया, कि फन मॉल के प्रबंधन ने फन मॉल के दुकानदारों को लॉक डाउन के अवधि के किराए में भारी छूट एवं भविष्य के किराए में भी संतोषजनक कमी कर दी है। फन मॉल के प्रबंधन और व्यापारियों में समझौता हो गया है। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया, शुक्रवार से फन मॉल की दुकानें खुलेगी लेकिन सहारागंज की दुकानें समझौता होने तक बंद रहेगी।

 

2 thoughts on “फन मॉल के व्यापारियों व फन मॉल प्रशासन में हुआ समझौता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!