आत्मनिर्भर भारत अभियान से 170123 लोगो को मिलेगा रोजगार: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (लाइवभारत24)। प्रदेश में केंद्र सरकार की सहायता से चलाई जा रही आत्मनिर्भर भारत योजना को सफल बनाने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इससे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 37805 सूक्ष्म उद्योगों को लाभान्वित कर 170123 कुशल और अकुशल लोगों के लिए रोजगारमुहैया कराए जाने की तैयारी है।
इस संबंध में प्रमुख सचिव बीएल मीणा कीओर से अपर मुख्य सचिवो, प्रमुख सचिवो, मंडलायुक्तो व जिलाधिकारियों को भेजे गए परिपत्रमें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किएजाने के लिए कहा गया है। शासन द्वारा जारी परिपत्र मे कहा गया है कि भारत सरकार की इस योजना में एक जिला-एक उत्पाद की अवधारणा के तहत इनपुट की खरीद, सामान्य सेवाओं का लाभ लेने तथा उत्पादों के विपणन के संदर्भ में लाभ प्राप्त करने का अवसर दिया जाना है। इसके साथ ही कहा गया है कि सूक्ष्म उद्यमियो की क्षमता में वृद्धिकरने के लिए जीएसटी, एफएसएसएआई स्वच्छता मानको और उद्यम आधार के लिए पंजीकरण के साथ-साथ उन्नयन एवं मानकीकरण के लिए पूंजीगत निवेश में भी सहायता दी जाए। इसके अलावा कुशल प्रशिक्षण, खाद्यसुरक्षा मानकों एवं स्वच्छता के संबंध में तकनीकी जानकारी देने एवं गुणवत्ता सुधारके माध्यम से क्षमता निर्माण किया जाना, बैंक ऋण प्राप्त करने एवं उन्नयन करने के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए हैंड .होल्डिंग सहायता प्रदान करना और पूंजी निवेश, सामान्यअवसंरचना तथा ब्रांडिंग एवं विपणन सहायता के लिए कृषक उत्पादन संगठनों, स्वयं सहायतासमूहों उत्पादक सहकारिताओ तथा सहकारी समितियों को सहायता प्रदान करना, इस योजना के मुख्य उद्देश्य हैं।

One thought on “आत्मनिर्भर भारत अभियान से 170123 लोगो को मिलेगा रोजगार: केशव प्रसाद मौर्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!