देश में 24 घंटे में 2.83 लाख कोरोना के नए केस, 659 की मौत

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। भारत में लगातार चार दिनों तक नए कोरोना केस में गिरावट के बाद एक बार फिर केस बढ़े हैं। मंगलवार को 2,83,499 मामले सामने आए। इस दौरान 2.98 लाख लोग ठीक भी हुए, जबकि 659 लोगों की मौत हुई है। पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में करीब 27,000 की बढ़ोतरी हुई है। देश में फिलहाल कुल एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 22.15 लाख है। कुल केस 4 करोड़ के पार पहुंच गए हैं।

सोमवार को देश में 2,55,874 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 2.67 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 614 लोगों की मौत हुई थी। वहीं रविवार को देश में 3,06,064 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। शनिवार को 3,33,533 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को 3,37,704 संक्रमित मिले थे और गुरुवार को 3,47,254 लोग संक्रमित मिले थे। यानी शुक्रवार से लगातार कोरोना केस में गिरावट आ रही थी।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल करोना केस: 4,0082,715
कुल रिकवरी: 3,73,59,819
कुल मौतें: 4,91,121

उत्तर प्रदेश राज्य में बीते 24 घंटे में 11,529 लोग संक्रमित पाए गए। 18,875 लोग ठीक हुए और 15 मौतें दर्ज की गईं। इससे पहले सोमवार को 11,020 लोग संक्रमित पाए गए थे। 10,836 लोग ठीक हुए थे और 17 मौतें दर्ज की गईं थी। अब तक राज्य में 19.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 18.59 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 23,088 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 86,563 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!