19.6 C
New York
Saturday, 5th \ July 2025, 09:28:09 AM

Buy now

spot_img

हमारे डॉक्टर…. इंसान के रूप में मिले हम सबको ये भगवान

लखनऊ(लाइव भारत 24)। डॉक्टर इंसान के रूप में भगवान होते हैं, इस बात में कोई दो राय नहीं है। ये डॉक्टर ही हैं जो इस महामारी में भी अपनी और अपने परिवार की चिंता किये बगैर मरीजों की जान बचाने में लगे हैं। कईयों ने तो अपनी जान भी गवां दी। नेशनल डॉक्टर डे पर लाइव भारत 24 ऐसे होनहार डॉक्टरों को सम्मान और सलाम करता है। तो, आइये आपको मिलवाते हैं शहर के ऐसे ही कुछ डॉक्टरों से जो अलग-अलग विधा के जरिए अपने मरीजों का इलाज कर रहे हैं। लाइव भारत 24 टीम की एक रिपोर्ट…

प्लास्टिक सर्जरी कर दे रहे मरीजों को नया जीवन

Dr. Rajeev Lochan
डॉ. राजीव लोचन

बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव लोचन अपनी टीम के साथ प्लास्टिक सर्जरी विधा के जरिए मरीजों की मदद कर रहे हैं।

मन के रोगों को कर रहे
दूर

Dr. Adarsh Tripathi
डॉ. आदर्श त्रिपाठी

केजीएमयू में मनोचिकित्सक डॉ. आदर्श त्रिपाठी मानसिक रोगों से जुड़े मरीजों का इलाज कर उनको जीवन जीने की नई राह दिखाते हैं।

महिलाओं को कैंसर के प्रति कर रहीं जागरूक

Dr. sp jaiswar
डॉ. एसपी जैसवार
Dr. Smriti
डॉ. स्मृति अग्रवाल
uma singh
डॉ. उमा सिंह
pusplata shankwar
डॉ. पुष्पलता शंखवार
dr rekha sachan
डॉ. रेखा सचान

क्वीन मेरी हॉस्पिटल में डॉ. एसपी जैसवार, डॉ. स्मृति अग्रवाल, डॉ. उमा सिंह, डॉ. पुष्पलता, डॉ. रेखा सचान और ऐसी तमाम डॉक्टर यहां आने वाली गर्भवती मरीजों को न सिर्फ इलाज करती हैं, बल्कि उनको कैंसर के प्रति जागरूक भी कर रहीं हैं।

ये भी हैं महिलाओं के लिये मसीहा

dr neera jain
डॉ. नीरा जैन
dr lily singh
डॉ. लिली सिंह
rashmi dr
डॉ. रश्मि गुप्ता
dr ritu kohli
डॉ. रितु करोली
डॉ. सुधा वर्मा,
डॉ.सुजाता, केजीएमयू

डफरिन हॉस्पिटल की सीएमएस डॉ. नीरा जैन, एमएस डॉ. लिली सिंह, झलकारीबाई हॉस्पिटल की सीएमएस डॉ. सुधा वर्मा, डॉ. इना गुप्ता, इंदिरानगर बाल महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. रश्मि गुप्ता, केजीएमयू की डॉ.सुजाता सहित सैंकड़ों महिला डॉक्टर नि:स्वार्थ भाव व पूरी निष्ठा और लगन से महिलाओं का इलाज कर अपना फर्ज निभा रही हैं। लोहिया संस्थान में मेडिसिन विभाग में डॉ. रितु करोली मरीजों की खूब मदद करती हैं।

प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए कर रहीं सेवा

shikha gupta
प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. शिखा गुप्ता

प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. शिखा गुप्ता अपने 20 वर्षों के व्यवहारिक अनुभव के साथ प्राकृतिक चिकित्सा के प्रेमियों, डिप्लोमा और डिग्री धारकों को प्राकृतिक चिकित्सा के व्यवहारिक ज्ञान को 13 (2 weeks) दिन में अपने प्राकृतिक चिकित्सालय में और ऑनलाइन कोर्स कराकर प्रकृति चिकित्सा के प्रति जागरूक कर रहीं हैं।

ओरल हाइजीन के प्रति कर रहे जागरूक :

डॉ. असीम टिक्कू
डॉ. असीम टिक्कू

केजीएमयू में दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. असीम टिक्कू कहते हैं, अब तक ओरल हाइजीन की दिशा में हजारों बच्चों व बड़ों को जागरूक करने के साथ ही टूथपेस्ट भी बांट चुका हूं। भविष्य में वंचित व निर्बल आय वर्ग के बच्चों को शिक्षित करूंंगा।

होम्योपैथी दवा से कर रहें कोरोना वायरस पर वार :

डॉ. अनुरुद्ध वर्मा
वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अनुरुद्ध वर्मा

राष्ट्रीय होम्योपैथिक परिषद के सदस्य व वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अनुरुद्ध वर्मा स्कूल-कॉलेज के जमाने से लोगों की मदद करते रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद वह पूरी तरह से लोगों की सेवा में जुट गए हैं। समय-समय पर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाते हैं। वह कहते हैं, आजकल कोरोना वायरस के चलते पूरी तरह से इसके बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये होम्योपैथी दवाएं बांट रहा हूं। इस काम को करके मुझे बड़ी आत्म संतुष्टि मिलती है। मेरे माता-पिता ने हमेशा ही मुझे दूसरों की सेवा और मदद करने की सीख दी थी। जब तक यह सांस चलेगी लोगों की मदद करूंगा।

Related Articles

3 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!