जेके सुपर सीमेंट ने दिया मजदूरों को सम्मान

लखनऊ(लाइवभारत24)। जाने-माने सीमेंट मैनुफैक्चरिंग ब्राण्ड, जेके सुपर सीमेन्ट ने निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हाल ही में अपने अभियान यह पक्का है का लॉन्च किया। रुयह पक्का है लाखों मजदूरों की ताकत, कड़ी मेहनत और उनके योगदान को सम्मानित करता है, जो अपनी मेहनत से भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाते हैं। यूट्यूब पर 1.5 मिलियन व्यूज़, 25.5 मिलियन फेसबुक एवं इंस्टाग्राम इम्प्रैशन्स के साथ यह अभियान तेज़ी से लोकप्रिय हुआ है। यह अभियान इस बात पर रोशनी डालता है कि कैसे देश भर में लाखों मजदूरों ने कड़ी मेहनत और पक्के इरादे के साथ अथक प्रयास करते हुए भारत के लिए सुरक्षित एवं मजबूत भविष्य का विकास किया है। ब्राण्ड के सभी वक्तव्य उनकी क्षमता और ताकत को दर्शाते हैं। जेके सुपर सीमेंट देश के पहले सीमेंट ब्राण्ड्स में से एक है जो मजदूरों और उनके कड़ी मेहनत को महत्व देता है। ये पक्का है गीत को जियो-सावन, एप्पल म्युजि़क, विंक, एमज़ॉन म्युजि़क और हंगामा जैसे कई म्युजि़क स्ट्रीमिंग प्लेटफॉम्र्स पर जारी किया गया है और इसे श्रोताओं से ज़बरदस्त प्यार एवं समर्थन मिल रहा है।

इस अभियान के तहत जेके सुपर सीमेंट ने एक वीडियो saluting #SuperDrivers भी पेश किया है। अक्सर मीडिया में, डॉक्टरों एवं फ्रंटलाईन कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की जाती है, लेकिन उन ट्रक चालकों को कभी भी महत्व नहीं दिया गया जो लाखों मील की यात्रा कर लोगों तक ज़रूरी सामान पहुंचाते हैं। आज की स्थिति के बावजूद, वे जोखिम उठाकर, सुनिश्चित करते हैं कि ज़रूरी सामान सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचे। जेके सुपर सीमेंट इन ट्रक चालकों के जोश और उनकी कड़ी मेहनत को सलाम करता है।

Pushp Raj Singh, President Marketing, JK Cement

पुष्प राज सिंह, प्रेज़ीडेन्ट मार्केटिंग, जेके सीमेंट लिमिटेड (ग्रे सीमेंट बिजऩेस) ने कहा,’रियल एस्टेट एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर सेगमेन्ट में मजदूरों के प्रयास ही देश के विकास को असली ताकत और प्रोत्साहन देते हैं। जेके सुपर सीमेंट हमेशा से देश की प्रगति में इनके योगदान को महत्वपूर्ण मानता है। जेके सुपर सीमेन्ट उनके दृढ़ विश्वास, जोश, ताकत और कड़ी मेहनत की सराहना करता है। इसीलिए हम यह अभियान रुयह पक्का है लेकर आए हैं, जो उपभोक्ताओं के लिए हमारे ब्राण्ड की प्रतिबद्धता ज़ाहिर करता है। ये वीडियो जेके सुपर सीमेंट से जुड़े हज़ारों सपनों, उम्मीदों और महत्वाकांक्षाओं पर रोशनी डालता है। हमारे उपयोगकर्ताओं और डिजिटल दर्शकों को रुयह पक्का है संदेश के साथ जोडऩे के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया गया है, हमारा यह संदेश दर्शकों के लिए हमारी प्रतिबद्धता और पक्के इरादे को दर्शाता है। जेके सुपर सीमेंट उन सभी मजदूरों को सलाम करता है जो हमारे लिए सुरक्षित इमारतें बनाते हैं। फिल्म में एक मजदूर और उसके बेटे की यात्रा को दर्शाया गया है, जिनके सपनों और इच्छाओं पर उनके आस-पास के माहौल का असर पड़ता है। फिल्म दृढ़ विश्वास और पक्के इरादे का संदेश देती है तथा पिता एवं बेटे के बीच के रिश्ते को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाती है। फिल्म की अवधारणा सोशल क्लाउड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से तैयार की गई है।  यह पक्का है फिल्म को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर 31 मिलियन इम्प्रैशन्स मिले हैं। हर व्यक्ति को सुरक्षित घर उपलब्ध कराना जेके सुपर सीमेंट का मुख्य उद्देश्य है। जो ब्राण्ड के टैगलाईन ”जेके सुपर सीमेंट-बिल्ड सेफ!में भी स्पष्ट होता है। शब्द ”पक्का का इस्तेमाल रचनात्मकता के साथ ब्राण्ड के सभी वक्तव्यों में किया गया है, जो ताकत, दृढ़ता और टिकाउपन के लिए जेके सुपर सीमेंट की प्रतिबद्धता पर ज़ोर देता है। यह पक्का है अभियान सुरक्षा, ताकत और मजबूत नींव के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित करता है, जो जेके सुपर सीमेंट के लिए खासतौर पर महत्व रखते हैं। कंपनी उन लाखों मजदूरों और श्रमिकों को सलाम करती है जो अपने प्रयासों से सुरक्षित देश के विकास में योगदान देते हैं। उन्हें वो सम्मान देना इसका उद्देश्य है, जिसके वे हकदार हैं। जेके सुपर सीमेंट दर्शकों को भी आमंत्रित कर रहा है कि श्प् ैंसनजमश् टैब पर क्लिक कर इन मजदूरों को सम्मान दें। दर्शकों को यह पक्का है वीडियो पर आधारित एक क्विज़ में हिस्सा लेने और आकर्षक पुरस्कार जीतने के लिए भी आमंत्रित किया गया था। जेके सुपर सीमेंट का अभियान यह पक्का है, उन लोगों को सम्मानित करता है, उन्हें धन्यवाद देता है, जो हर अच्छे-बुरे वक्त में हमारे पीछे मजबूत स्तंभ बन कर खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!