यूपी में 3,35 करोड़ राशन कार्डों पर 7,72 लाख मी टन राशन का वितरण

लखनऊ।(लाइवभारत24)। प्रदेश में योगी सरकार ने लगभग 3,35 करोड़ राशन कार्डों पर 7,72 लाख मी टन खाद्यान्न का वितरण किया है। यह जानकारी अपर आयुक्त खाद्य अनिल कुमार दुबे ने देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चिन्हित छूटे हुए गरीब पात्र परिवारों को विशेष अभियान चलाकर राशन कार्ड बनाते हुए 99 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से ई पॉस द्वारा किया गया है। अनिल कुमार दुबे ने बताया कि यह राशन कार्ड जिला पूर्ति अधिकारी के अनुमोदन के उपरान्त निर्गत किये गये हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में पात्र लाभार्थियों को लगभग 1000073 राशन कार्ड जारी किये जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!