रिलायंस रिटेल में 7500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी सिल्वर लेक

लाखों लोगों और छोटे व्यापारियों को मिलेगा फायदा: अंबानी

मुंबई(लाइवभारत24)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने घोषणा की है कि अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म सिल्वर लेक उसकी सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 7,500 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसके बदले में कंपनी को रिलायंस रिटेल में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। इससे पहले सिल्वर लेक ने रिलायंस की टेक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म में भी निवेश किया था।

सिल्वर लेक के साथ हुई इस डील पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, मुकेश अंबानी ने कहा, “सिल्वर लेक के साथ हो रही पार्टनरशिप से मुझे खुशी है। इससे लाखों लोगों के साथ छोटे व्यापारियों को फायदा मिलेगा। हमारा मानना है कि टेक्नोलॉजी इस क्षेत्र में बहुत जरूरी बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण होगी, ताकि रिटेल ईको सिस्टम के विभिन्न घटक समावेशी विकास प्लेटफॉर्म के निर्माण में सहयोग कर सकें।”

निवेश पर टिप्पणी करते हुए, सिल्वर लेक के सह-सीईओ और प्रबंध साझेदार,   एगॉन डरबन ने कहा, “मुकेश अंबानी और रिलायंस की टीम ने अपने प्रयासों से रिटेल और टेकनॉलोजी सेक्टर में लीडरशिप हासिल की है। इतने कम समय में जियोमार्ट की सफलता, विशेषकर तब जबकि भारत बाकी दुनिया के साथ कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है, वास्तव में अभूतपूर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!