अंबानी परिवार ने देवस्थानम बोर्ड को 5 करोड़ रुपये दिए दान

देहरादून(लाइवभारत24)। अंबानी परिवार ने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को पांच करोड़ रुपये का दान दिए हैं। कोविड-19 की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान हुए वित्तीय नुकसान से निपटने के लिए बोर्ड को यह मदद दी गई है। बोर्ड के एडिशनल सीईओ बी डी सिंह के अनुरोध पर रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने यह मदद की। इसकी जानकारी बुधवार को बोर्ड के मीडिया सेल ने दी। कोविड-19 से उपजे माहौल में बोर्ड अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे था, इसके लिए बी डी सिंह ने अंबानी से मदद का अनुरोध किया। मदद का हाथ बढ़ाने का अनुरोध, अंबानी परिवार ने तुरंत स्वीकार कर लिया।

One thought on “अंबानी परिवार ने देवस्थानम बोर्ड को 5 करोड़ रुपये दिए दान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!