अपर्णा के छः सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से की मुलाकात, दिया मदद का आश्वासन

दलित गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से भेंट कर मदद का आश्वासन देता समाजसेविका अपर्णा बिष्ट यादव का छः सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ/बलरामपुर (लाइवभारत24)। गैसड़ी के दलित बालिका गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से पूर्व रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व समाजसेविका अपर्णा बिष्ट यादव के निर्देश पर छः सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल जनपद-बलरामपुर,उत्तर प्रदेश पहुँच कर मृतक बेटी के परिजनों से भेट कर शोक संवेदना व्यक्त की।अपर्णा बिष्ट यादव ने परिवार से फ़ोन कॉल पर वार्ता कर घटना जानी एवं परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। अपर्णा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिजनों से न्याय दिलाने का आश्वासन देकर कहा कि अपर्णा जी पीड़ित परिवार के साथ है व हर संभव मदद व मृतक बालिका के न्याय के लिए हर संभव कदम उठाएगी। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में चौधरी विवेक बालियान-मेरठ,अविनाश यादव-मेरठ, आकाश पांडेय-मेरठ,ब्रजेश यादव-फैजाबाद ,शैलेन्द्र यादव पिंटू-बलरामपुर,ओमकार पटेल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!