अशोक लेलैंड ने लॉन्च किए i-Gen6 प्रौद्योगिकी के साथ बॉस LX और LE

मध्यम व्यावसायिक वाहनों की श्रेणी में बॉस लेकर आया है नयी क्रांति

लखनऊ (लाइवभारत24)। हिंदुजा ग्रुप की प्रमुख कंपनी और व्यावसायिक वाहनों की अग्रणी भारतीय कंपनी अशोक लेलैंड ने बॉस LE और LX ट्रक्स आज बाज़ार में दाखिल किए। BS-6 में i-Gen6 BS-6 प्रौद्योगिकी इन दोनों ट्रक्स की विशेषता है। मध्यम कमर्शियल वाहनों (आईसीवी) विभाग में बॉस यह अशोक लेलैंड के प्रमुख ब्रांड्स में से एक है। यह दोनों ट्रक्स 11.1 टन से 14.05 टन जीवीडब्ल्यू मार्केट की जरूरतें पूरी करने में सक्षम हैं। ग्राहकों के लिए इसमें कई अलग-अलग कॉम्बिनेशंस हैं – 14 फ़ीट से 24 फ़ीट तक लोडिंग स्पैन और हाई साइड डेक, फिक्स्ड साइड डेक, ड्राप साइड डेक, कैब चेसिस, कंटेनर और टिपर यह बॉडी के कई विकल्प भी इसमें मिलते हैं। बॉस LE और LX की कीमतें 18 लाख से शुरू होती हैं (एक्स-शोरूम – मुंबई / दिल्ली / चेन्नई)

बॉस प्लेटफार्म के कई उपयोग हैं – पार्सल, कूरियर, पोल्ट्री, घरेलु इस्तेमाल के उत्पाद, कृषि-नाशवान उत्पाद, ई-कॉमर्स, एफएमसीजी, वाहनों के कल-पुर्जें और रीफेर और ऐसे कई कामों के लिए बॉस सही है। ग्राहक इसके दो केबिन विकल्पों में से अपनी पसंद चुन हैं। BS-6 प्रौद्योगिकी के साथ-साथ 7% तक ज्यादा फ्लूइड क्षमता, 5% तक बेहतर टायर लाइफ, 30% तक लंबा सर्विस इंटरवल और 5% तक कम देखभाल खर्च इन सुधारों के लाभ भी ग्राहकों को मिलेंगे। श्रेणी में अग्रणी एर्गोनॉमिक और ड्राइवर के लिए सुरक्षा प्रावधानों के साथ संपूर्णतः बिल्ट विकल्प के साथ बॉस उपलब्ध है। इसके साथ ग्राहकों को आई-अलर्ट, रिमोट डायग्नोस्टिक्स यह सुविधाएं भी मिलती हैं।

अशोक लेलैंड के एमडी और सीईओ श्री. विपिन सोंधी ने बताया, “इस वर्ष की कई चुनौतियों के बावजूद हम हमारी योजनाओं के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं। एवीटीआर लॉन्च से शुरू करते हुए डिजिटल एनएक्सटी की डिजिटल सुविधाएं, बड़ा दोस्त और अब बॉस आईसीवी ट्रक्स यह हमारा सफर सफलतापूर्वक चल रहा है। ग्राहकों को सबसे नयी और आधुनिकतम उत्पाद, प्रौद्योगिकी के लाभ प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। हमारी बॉस श्रेणी में यह नए ट्रक्स आने से हमारे आईसीवी वाहन मार्केट के सबसे बढ़िया वाहनों में से एक बन गए हैं। आईसीवी वाहनों की मांग बढ़ रही है और पोर्टफोलियो के हमारे सबसे ज्यादा बिक्री के ब्रांड्स में से एक में हमारी सिद्ध हुई i-Gen6 BS-6 प्रौद्योगिकी लाने का यही सही समय है। इन नए ट्रक्स ने हमारे पोर्टफोलियो की मज़बूती और भी बढ़ गयी है और इससे दुनिया के अग्रणी 10 सीवी विनिर्माताओं में स्थान पाने का हमारा लक्ष्य पाने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!