बीरभूम हत्याकांड की CBI जांच शुरू

लोगों को जिंदा जलाने से पहले बुरी तरह पीटा गया, धारदार हथियारों से हमला भी किया; फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्ली (लाइवभाारत24)। बीरभूम हत्याकांड में कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को बड़ा झटका देते हुए CBI जांच का आदेश जारी कर किया। आदेश के साथ ही CBI की टीम ने रामपुरहाट पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टीम को 7 अप्रैल तक कोर्ट में रिपोर्ट पेश करनी है। इससे पहले SIT इस मामले की जांच कर रही थी। फोरेंसिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि लोगों को जिंदा जलाने से पहले बुरी तरह पीटा और धारदार हथियारों से मारा गया था।

चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और जस्टिस राजर्षि भारद्वाज की बेंच ने बंगाल सरकार को मामले की जांच सीबीआई को सौंपने और SIT को आगे की जांच में सीबीआई को पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया है।
बीरभूम में जिन 10 लोगों को बेरहमी से हत्या की गई, उन्हें मारने से से पहले बुरी तरह पीटा गया था। फोरेंसिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जांच टीम को जले हुए घरों में खून के धब्बे मिले हैं, जिससे पता चला है कि कि उन पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया था। संकेत यह भी मिले हैं कि भीड़ ने लोगों को बेहोश होने तक पीटा और फिर उन्हें घर में बंद कर जिंदा जला दिया। घरों में आग लगाने के लिए पेट्रोल बम फेंके गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!