चीन की जासूसी: 10 हजार भारतीय लोगों और संगठनों की निगरानी कर रहा चीन

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। ताजा घटनाक्रम में धोखबाज चीन की एक हरकत का और खुलासा हुआ है। चीन की सरकार से जुड़ी एक बड़ी डेटा कंपनी 10 हजार भारतीय लोगों और संगठनों की निगरानी कर रही है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनका परिवार, कई कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हैं। ज्यूडिशियरी, बिजनेस, स्पोर्ट्स, मीडिया, कल्चर एंड रिलीजन से लेकर तमाम क्षेत्रों के लोगों पर चीन की नजर है। यहां तक कि आपराधिक मामलों के आरोपियों की भी निगरानी की जा रही है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की इन्वेस्टिगेशन में ये खुलासा हुआ है। चीन की निगरानी में ये बड़े लोग शामिल, सचिन तेंदुलकर, क्रिकेटर 8 केंद्रीय मंत्री
1. राजनाथ सिंह
2. निर्मला सीतारमण
3. रविशंकर प्रसाद
4. पीयूष गोयल
5. स्मृति ईरानी
6. वीके सिंह
7. किरिण रिजिजू
8. रमेश पोखरियाल निशंक

5 राज्यों के मुख्यमंत्री
1. शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
2. अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री, राजस्थान
3. उद्धव ठाकरे, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र
4. अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री, पंजाब
5. ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

7 पूर्व मुख्यमंत्री
1. रमन सिंह, छत्तीसगढ़
2. अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र
3. के सिद्धारमैया, कर्नाटक
4. हरीश रावत, उत्तराखंड
5. लालू प्रसाद यादव, बिहार
6. भूपिंदर सिंह हुड्डा, हरियाणा
7. बाबूलाल मरांडी, झारखंड

नेताओं के परिवार वालों पर भी नजर
1. सविता कोविंद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी
2. गुरशरण कौर, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी
3. जुबिन ईरानी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पति
4. सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर के पति
5. डिंपल यादव, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी

तीनों सेनाओं के 15 पूर्व प्रमुखों की भी ट्रैकिंग
रिपोर्ट के मुताबिक चीन के शेनझेन शहर की झेन्हुआ डेटा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी भारतीयों की रियल टाइम मॉनिटरिंग कर रही है। इसके मुताबिक तीनों सेनाओं के 15 पूर्व प्रमुखों की भी ट्रैकिंग की जा रही है। इसके निशाने पर भारत के जो लोग और संगठन हैं, उनकी हर छोटी-बड़ी सूचना जुटाई जा रही है। इंडियन एक्सप्रेस ने 2 महीने तक बड़े डेटा टूल्स का इस्तेमाल करते हुए झेन्हुआ के मेटा डेटा की पड़ताल के आधार पर यह खुलासा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!