कोरोना अलर्ट : प्रदेश में अब तक कोरोना से 399 मौत

 

– राजधानी में मिले 17 नये पॉजिटिव केस

लखनऊ (लाइव भारत 24)। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या कम होने के बजाय दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को 17 नये पॉजिटिव मरीज सामने आये। वहीं, प्रदेश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 399 हो गयी है।सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने 340 लोगों के सैम्पल जांच के लिये केजीएमयू भेजे।
आज मिले 17 पॉजिटिव रोगियों में 5 महिला और 12 पुरूष रोगी शामिल हैं। वहीं, कुल 4 रोगियों को स्वस्थ डिस्चार्ज किया गया। साथ ही निरालानगर पोस्ट ऑफिस, देव नगर सेक्टर 8 इंदिरा नगर, बिल्लावा आलमबाग लखनऊ को कन्टेन्टमेन्ट जोन बनाये जाने के लिये जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को पत्र भेजा गया। जिन्हें मिलाकर अब कुल 25 कन्टेन्टमेन्ट जोन हो जाएंगे।
सावधानी ही बचाव-
1. एक दूसरे से एक मीटर की दूरी पर रहे।
2. खांसते छींकते समय रूमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
3. हाथों को बार-बार साबुन एवं साफ पानी से धूले।
4. करोना वायरस से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए जिले में बने कोविड-19 कन्ट्रोल रूम के नम्बर 0522-2230688, 2230955, 2230691 व 2230333 पर सम्पर्क करें।
5. प्रदेश सरकार के हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
6. करोना वायरस के सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिए केन्द्रीय हेल्पलाइन नम्बर 91-11-23978046 पर भी फोन कर सकते है।
7. भीडभाड़ से बचें और यदि बहुत आवश्यक न हो तो घर में ही रहें।
8. बचाव सम्बन्धी जानकारी अपने घर एवं आस-पडोस में भी बतायें।

One thought on “कोरोना अलर्ट : प्रदेश में अब तक कोरोना से 399 मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!