लॉक डाउन के दौरान शुरू हुआ था शो

बॉलीवुड सितारों ने मुफ्त में किये अपने प्रोग्राम

लखनऊ(लाइवभारत24)। दूरदर्शन लखनऊ में कोरोना बीमारी से लडऩे में  अपने शो जान भी जहान भी ने लोकप्रियता के सारे  रिकॉर्ड तोड़ते हुए 25 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। दूरदर्शन लखनऊ यूपी के इस लोकप्रिय शो ने कोरोना के लॉकडाउन के दौरान बेहद लोकप्रियता हासिल की। बॉलीवुड के जाने पहचाने गायक व संगीतकार पद्मश्री शंकर महादेवन ने व गजल के बादशाह अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन ने प्रोग्राम निर्माण की प्रशंसा की व शुभकामनाएं भेजी हैं। एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम हेड लखनऊ दूरदर्शन रमा त्रिवेदी ने बताया, हमने सफलतापूर्वक शो के माध्यम से घर में रहे सुरक्षित रहे, का सन्देश दिया और लोगों को घरों में रोकने का प्रयास किया। जैसा कि हम जानते है कि कोविड-19 वायरस का कहर दुनिया एक बुरे स्वप्न की तरह याद रखेगी जब दुनिया के अधिकतर देश लॉकडाउन में थे,किसी ने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन सब कुछ बंद हो जाएगा और लोग घरों में कैद हो जाएंगे। ऐसे में लोगो को घरों में रोकने के लिए हमारा शो ‘जान भी जहान भी’  संगीत के माध्यम से सुकून लेकर आएगा। जब लोगों को सब कुछ बंद हो जाने के कारन अवसाद होने लगा तो उन्हें  अवसाद से बचाने के लिए इस शो में बॉलीवुड के शीर्ष कलाकारों ने बिना पैसा लिए अपने गाने प्रस्तुत किये। रमा अरुण त्रिवेदी ने कहा,कलाकार  क्योंकि जानते थे कोरोना महामारी के संक्रमण के इस दौर में बहुत लोंगो को मानसिक व्याधियों से गुजरना पड़ रहा है। जैसे अनिद्रा,तनाव,चिंता, अवसाद,रक्तचाप आदि । ऐसे में मन पसंद संगीत व संगीत विद्वानों द्वारा निर्देशित रागों को सुनकर इन व्याधियों से बहुत सुकून मिलता है , हमने  कोरोना के खिलाफ जंग….संगीत के संग..लड़ी।

रमा अरुण त्रिवेदी ने कहा, दुनिया के दूसरे सबसे बड़ी जनसंख्या वाला भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी लगातार राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन के माध्यम से भारत की जनता को सुरक्षित रहने के लिये लाकडाउन ‘जान है तो जहान  है’ जान भी जहान भी, आत्म निर्भर भारत, लोकल, वोकल, ग्लोबल के संदेशो के माध्यम से भारत की जनता को सुरक्षित रहकर जीवन कैसे आगे बढ़ाया  जाय का संदेश दे रहे थे।  दूरदर्शन लखनऊ (डीडी यूपी) जो कि एक सैटलाइट चैनल है ने संकट की इस घड़ी में, जब लोग घरों में कैद थे उस समय ‘नो कोरोना’ एवं प्रोग्राम  ‘जान भी जहान भी’  दिखाने का बीड़ा उठाया और एक जिम्मेदार चैनल की भूमिका निभाते हुए घर पर ही रहने के संदेश के साथ इस महामारी से जुड़ी लगातार जानकारी कैसे सुरक्षित रहें क्या करें क्या ना करें और साथ ही साथ सकारात्मक सोच के साथ संगीत का आनंद लें क्योंकि संगीत में वह शक्ति है वो जादू है जो हमें हर संकट से उबारने मैं मदद करता है।  शो की संकल्पना करने वाले समाचार और प्रोग्राम एडिटर  अनुराग पांडेय ने बताया की प्रारंभिक दौर में मात्र दो लोगों जुड़े और फिर धीरे धीरे लोग जुडऩे लगे हिम्मत और मेहनत से कारवां बढ़ चला। लगभग 60  से अधिक कलाकारों ने इस संकट के समय अपनी रिकॉर्डिंग्स नि:शुल्क भेजीं। सभी नियमों का  पालन सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कम से कम लोग ऑफिस आएं निदेशक के कक्ष में मोबाइल से प्रश्नों को साक्षात्कार सहित रिकॉड कर, कलाकारों की प्रतिभा से जुड़े प्रश्न भेजे गए। सभी ने स्वयं सहर्ष पूरे मनोयोग से उत्तर के साथ अपनी परफॉर्में मोबाइल पर रेकॉर्ड कर डी डी यू पी को भेजीं। जानभी जहान भी प्रोग्राम के पहले एपिसोड में प्रयागराज के कलाकार मनोज गुप्ता, अभिनय त्रिपाठी,चांदना मुखर्जी का प्रसारण किया गया और फिर बॉलीवुड की दुनियां से पद्मश्री कैलाश खेर,पद्मश्री अनूप जलोटा,पद्मश्री सुरेश वाडकर,पद्मश्री अनुराधा पोडवाल, शान,अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन, मुन्नवर मासूम, देवेश राकेश,टीना परवीन, शैलेश श्रीवास्तव,  सुचित्रा माधव भागवत, टुटेजा हरप्रीत एल नीतेश, प्रो कमला श्रीवास्तव, डॉ हरिओम, सीमा भारद्वाज, रुचि खरे, मीरा माथुर, कमाल खान, अमेरिका से प्रवीण चड्डा,रीति चड्डा,रेशमा , दक्षिण अफ्रीका  से सशिका मुरुथ,सिंगापुर से रविन्द्र परचुरे  ने अबतक अपनी प्रतिभा शो में बिखेरी है। शो का शीर्षक गीत अनिल त्रिपाठी ने गाया है। शीषर्क संगीत प्रवीण चड्ढा और ऐल नितेश ने दिया है। शो का आलेख अनुपम श्रीवास्तव ने तैयार किया। कैमरामैन एन  सी पंत ने बेजोड़ फोटोग्राफी की। जी डी मिश्रा ने टेक्निकल सपोर्ट दिया। पोस्ट प्रोडक्शन कमेन्द्र का था, शो की संकल्पना और संपादन अनुराग पांडेय,संचालन एवं निर्देशन रमा अरुण त्रिवेदी जी ने किया है। शो के पच्चीसवें अंक में बेहतरीन गायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हरिओम अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें