दिल्ली में फटा कोरोना बम, ‘1,366 नए मरीज मिले

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस अब विस्फोटक रूप लेता जा रहा है। देश की राजधानी में मंगलवार को कोविड-19 के 1,366 नए मामले सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 31,309 हो गई है और 905 लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुकी है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 1,366 नए मामले सामने आए। अब भी 18,543 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 11,861 मरीज या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे कहीं और चले गए हैं। दिल्ली सरकार की मानें तो आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले में देश की राजधानी की स्थिति बद से बदतर होने वाली है। दिल्ली सरकार ने दबी जुबान में यह कहना शुरू कर दिया है कि यहां कम्युनिटी स्प्रेड के हालात पैदा हो गए हैं। मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ मीटिंग के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 30 जून तक दिल्ली में एक लाख, 15 जुलाई तक 2 लाख और 31 जुलाई तक साढ़े 5 लाख कोरोना संक्रमण के मामले होंगे। उन्होंने कहा कि यही हालात रहे तो 31 जुलाई तक हमें दिल्ली के अस्पतालों में 80 हजार बेडों की जरूरत होगी।  डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बैठक के बाद कहा कि दिल्ली में 31 जुलाई तक साढ़े पांच लाख कोविड-19 के मामले होंगे। ऐसे में हमें तक 80 हजार बेड्स की जरूरत पड़ेगी। मीटिंग में सिसोदिया के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद थे। उन्होंने बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि कल एम्स के डायरेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी कंटेनमेंट जोन में कम्युनियी स्प्रेड होना शुरू हो गया है, लेकिन यह तकनीकी फैसला है और इसे घोषित करने का आधिकार केंद्र सरकार के पास है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि एलजी के साथ मीटिंग में मौजूद केंद्र सरकार के अधिकारियों ने यह मानने से इनकार कर दिया कि दिल्ली में कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हुआ है।

2 thoughts on “दिल्ली में फटा कोरोना बम, ‘1,366 नए मरीज मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!