सूरज ने उगली आग,यूपी के कई भागों में पारा 40 डिग्री के पार

लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के विभिन्न भागों में तापमान लगातार बढ रह है जिससे लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड रहा है। इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के कई भागों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान झांसी (42.5 डिग्री सेल्सियस) में रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के कई भागों में भी तापमान में मंगलवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य का श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। विभाग ने कहा कि ”दक्षिण-पश्चिम मानसून आज पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!