फरवरी में कोरोना खत्म हो जाएगा,सरकार की कमेटी का दावा

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। देश में कोरोना वायरस के नए केसों में लगातार कमी आ रही हैं। देश में कोरोना का पीक सितंबर में ही आ चुका था और फरवरी 2021 में कोरोना खत्म हो जाएगा। यह दावा रविवार को सरकार की ओर से बनाई गई वैज्ञानिकों की नेशनल सुपरमॉडल समिति ने किया। इस समिति में आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी कानपुर समेत कई नामी इंस्टीट्यूट्स के एक्सपर्ट्स शामिल हैं। रविवार को 56 हजार 520 केस आए, 66 हजार 418 मरीज ठीक हुए और 581 की मौत हो गई। बीत दो महीने में नए केसों का दूसरा सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 24 अगस्त को 59 हजार 696 केस आए थे। 12 अक्टूबर को 54 हजार 262 केस आए। बीते तीन महीने में छठी बार 60 हजार से कम केस आए हैं।
हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी और सेंट लुई यूनिवर्सिटी के साथ नाक से दी जाने वाली वैक्सीन (नेजल वैक्सीन) कैंडिडेट के ट्रायल के लिए एक समझौता किया है। इसके तहत कंपनी ट्रायल, उत्पादन और कोविड-19 वैक्सीन के लिए बाजार देखेगी।
राजस्थान में गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला समेत 32 लोगों के खिलाफ बयाना पुलिस ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज की है। इन लोगों ने भरतपुर में शनिवार को आरक्षण की मांग को लेकर महापंचायत बुलाई थी।
20 दिन से कोरोना संक्रमित झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की हालत रविवार दोपहर काफी बिगड़ गई। इससे मेडिका अस्पताल के डॉक्टर घबरा गए। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रिम्स के डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया। उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर हाई फ्लो ऑक्सीजन दी जा रही है। देर रात 11.30 बजे चार्टर्ड प्लेन से चेन्नई के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी रांची पहुंची है। उत्तरप्रदेश में प्रदेश में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 6658 हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 29 मरीजों की मौत हुई। रविवार को 2486 नए मरीज मिले। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 4 लाख 55 हजार 146 हो गई है। इनमें 32 हजार 896 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 4 लाख 15 हजार 592 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के केसो में कमी का एक कारण लोगों की जागरूकता भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!