दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अब ‘वेरोनिका’

मुंबई (लाइवभारत24)। ‘कॉकटेल’ को रिलीज हुए सोमवार को 8 साल पूरे हो गए। इस मौके पर फिल्म की दोनों एक्ट्रेसेस दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी ने सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म को याद किया। खासकर दीपिका ने तो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपना नाम फिल्म में निभाए अपने किरदार के नाम पर ‘वेरोनिका’ कर लिया।
दीपिका ने फिल्म के ‘बिहाइंड द सीन’ से बना एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कॉकटेल के 8 साल, अक्सर मुझसे पूछा जाता है क्या कोई ऐसा क्षण है, जिसे मैं फिर से जीना चाहूंगी… तो जवाब हां है। #8YearsOfCocktail’ दीपिका ने दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना नाम वेरोनिका करने के साथ ही प्रोफाइल पिक्चर पर फिल्म के अपने फर्स्ट लुक की फोटो लगा ली।
फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस डायना पेंटी ने फिल्म के कुछ फोटोज और वीडियो की एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘ये सब जहां शुरू हुआ था… दिनेश विजान, होमी अदजानिया, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, बोमन ईरानी, डिंपल कपाडिया मुझे अपने जीवन के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक देने के लिए आपका शुक्रिया।
इम्तियाज अली की लिखी और होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 13 जुलाई साल 2012 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए डायना पेंटी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और दीपिका के करियर के लिए ये फिल्म टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई थी। फिल्म में प्रीतम का संगीत था, जो सुपरहिट साबित हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!