धोनी की बेटी जीवा को मिली धमकी, माही के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

रांची (लाइवभारत24)। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आईपीएल 2020 में एमएस धोनी की नाकामी को लेकर उनकी 5 साल की बेटी जीवा धोनी के साथ रेप की धमकी दी थी धोनी की पत्नी साक्षी रावत को उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ असमाजिक तत्वों ने बेहद भद्दे कमेंट्स किए थे।
इस धमकी के बाद रांची पुलिस सतर्क हो गई है. धोनी के सिमलिया स्थित फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सिमलिया इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है. साथ ही धोनी के घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति भी कई है। अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस की चेतावनी दी गई है और कहा गया है कि जल्द ही ऐसा कमेंट करने वाला शख्स कानून की गिरफ्त में होगा। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा है कि कानून के हाथ लंबे हैं और जल्द ही शख्स सलाखों के पीछे होगा। इस धमकी ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया है. खासतौर पर महिलाएं काफी गुस्से में हैं। अभिनेत्री और राजनेता नगमा ने ट्वीट करके कहा, ‘हम एक राष्ट्र के तौर पर कहां जा रहे हैं? यह कितना अजीब है कि धोनी की पांच साल की बेटी जिवा को किसी ने दुष्कर्म की धमकी दी है। प्रधानमंत्री जी हमारे देश में क्या हो रहा है?’
वहीं राज्य सभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह इस बात का सबसे खराब उदाहरण है कि किस तरह सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स का दुरुपयोग हो रहा है। कर्नाटक के जयनगर की विधायक सौम्या रेड्डी ने कहा कि यह काफी परेशान करने वाली बात है. हमारे देश में क्या हो रहा है, यह समझ नहीं आ रहा। हम कहां जा रहे हैं?

One thought on “धोनी की बेटी जीवा को मिली धमकी, माही के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!